ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

Ulihatu Alert: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का उलिहातू दौरा, भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

रांची/खूंटी: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शनिवार को झारखंड के खूंटी जिले स्थित उलिहातू पहुंचकर महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके योगदान को नमन किया. उपराष्ट्रपति ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद बच्चों को टॉफी दी और मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा. इस दौरान झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मंत्री इरफान अंसारी मौजूद थे.

उपराष्ट्रपति का संदेश

उपराष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि उलिहातू की पवित्र धरती पर आकर वे गहराई से भावुक हैं. उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन और उनका बलिदान आज भी देश की पीढ़ियों को प्रेरणा देता है. उन्होंने अपने पुराने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि जब उन्होंने झारखंड के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी, उसी दिन वे उलिहातू आए थे.

जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय ऐतिहासिक: उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि वह अनुभव उनके लिए बेहद खास और यादगार रहा है. उपराष्ट्रपति ने कहा कि वर्ष 2021 में नरेंद्र मोदी द्वारा 15 नवंबर बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय ऐतिहासिक है. इससे देशभर में जनजातीय समाज की विरासत और गौरव को नई पहचान मिली है.

पीएम जनमन योजना की घोषणा के समय खूंटी में था मौजूद: उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति ने यह भी उल्लेख किया कि उन्हें झारखंड के खूंटी में प्रधानमंत्री के साथ मौजूद रहने का अवसर मिला था, जब पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘पीएम जनमन योजना’ की घोषणा की थी. उन्होंने कहा कि यह योजना विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के संरक्षण और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.