ब्रेकिंग
UP Crime News: जमीन में गड़ा खजाना मिलने की कहानी सुनाकर करते थे ठगी; नकली सोने की माला बेचते पकड़े ... Fire in Ayodhya Mahayagya: अयोध्या में महायज्ञ के दौरान लगी भीषण आग: मुख्य पंडाल जलकर खाक, हादसे में... Brij Bhushan Singh Statement: "देश में दो ही खलनायक: पहला मुसलमान, दूसरा सवर्ण", जानें बृजभूषण शरण स... Houthi Entry in Iran Conflict: हूती विद्रोहियों का ईरान को खुला समर्थन; लाल सागर से लेकर अरब तक युद्... Hisar Court Verdict: हिसार कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग से रेप के दो दोषियों को 20-20 साल की कड़ी सज... Mandi Gate Pass New Rule: 'नंबर प्लेट नहीं तो गेट पास नहीं' नियम से भड़के किसान; सरकार के फैसले को ब... Crime in Residential Area: दिनदहाड़े झपटमारी! घर की सफाई कर रही महिला के गले से सोने की चेन झपट ले ग... Ambala to Ayodhya Free Train: अंबाला से अयोध्या धाम के लिए फ्री यात्रा करेंगे हरियाणावासी, सीएम ने स... CCTV at Ration Depots News: गरीबों का राशन डकारने वालों की खैर नहीं! प्रदेश के 9 हजार राशन डिपो पर ल... Bhiwani Snake Rescue News: भिवानी के घर में घुसा 'वुल्फ स्नेक', गौ रक्षा दल ने 20 मिनट के रेस्क्यू ऑ...

Traffic Alert: नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करने वाले सावधान! सीधे जेल भेजने की तैयारी में ट्रैफिक पुलिस

रांची: राजधानी में नंबर प्लेट में टेंपरिंग के मामले पहले केवल ऑनलाइन चालान से बचने के लिए सामने आते थे. लेकिन अब अपराधी भी पुलिस के कैमरों की नजर से बचने के लिए अपने वाहनों के नंबर प्लेट में छेड़छाड़ कर रहे हैं. लगातार ऐसे मामले सामने आने के बाद अब इन तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

अपराधी कर रहे वाहन के नंबर से छेड़छाड़

राजधानी रांची में हाल के दिनों में पेट्रोल पंपों पर लूट की कई वारदातें सामने आई हैं. रांची के पुनदाग, खेलगांव और टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में पिछले 10 दिनों के भीतर चार पेट्रोल पंपों से डकैती के मामले दर्ज हो चुके हैं. फिलहाल पुलिस इनमें से किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है. जांच में सामने आया है कि डकैती करने वाले अपराधियों ने जिस बाइक का इस्तेमाल किया था, उसके नंबर प्लेट में छेड़छाड़ की गई थी. कुछ मामलों में तो वाहनों पर नंबर प्लेट लगे ही नहीं थे.

इसी वजह से सीसीटीवी कैमरों में अपराधियों की बाइक का नंबर चिन्हित नहीं किया जा सका. बता दें कि पहले दर्जनों ऐसे मामले सामने आए थे, जिनमें लोग ऑनलाइन चालान से बचने के लिए अपनी बाइक या कार के नंबर प्लेट में टेंपरिंग किया करते थे. लेकिन अब अपराधी भी इसी तरीके का इस्तेमाल करने लगे हैं, जो पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है.

कार्रवाई शुरू, कई गिरफ्तार, 12 पर एफआईआर

मामले पर ट्रैफिक एसपी ने कहा कि पुलिस इस मुद्दे पर गंभीर है. नंबर प्लेट टेंपरिंग के मामलों में बीते 2-3 महीनों में 10 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गई हैं. 4 लोगों को जेल भेजा गया है और करीब 50 गाड़ियों को सीज कर कोर्ट प्रॉसिक्यूशन के लिए भेजा गया है. सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि ऐसे वाहनों को पकड़कर तुरंत कोर्ट प्रॉसिक्यूशन के लिए भेजा जाए.

“ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट में छेड़छाड़ न करें. ऐसा करने पर क्रिमिनल ऑफेंस के तहत कार्रवाई होती है, जिसमें आरोपी बड़े कानूनी पचड़े में फंस सकता है.”- राकेश सिंह, ट्रैफिक एसपी

हर दिन अभियान चलाने के निर्देश

रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि प्रायः शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ वाहन मालिक अपने वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट पर छेड़छाड़ कर रहे हैं. सूचना मिलते ही राजधानी के सभी चौक-चौराहों पर ऐसे चालकों के खिलाफ वृहद अभियान शुरू कर दिया गया है.

आम लोग क्यों कर रहे नंबर प्लेट पर छेड़छाड़?

रांची के लगभग सभी चौक-चौराहों पर अब ट्रैफिक पुलिस खुद चालान नहीं काट रही, बल्कि कैमरे स्वचालित रूप से चालान काट रहे हैं. जैसे ही कोई ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करता है, तुरंत उसका चालान कट जाता है.

चालान से बचने के लिए कुछ लोग नंबर प्लेट पर बैंडेज चिपका देते हैं तो कुछ ड्राइविंग के दौरान नंबर प्लेट पर कपड़ा डाल देते हैं, ताकि पूरा नंबर कैमरे में न आए. लेकिन अब यही तरीका अपराधी भी अपनाने लगे हैं, जिससे पुलिस को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है.