ब्रेकिंग
UP Crime News: जमीन में गड़ा खजाना मिलने की कहानी सुनाकर करते थे ठगी; नकली सोने की माला बेचते पकड़े ... Fire in Ayodhya Mahayagya: अयोध्या में महायज्ञ के दौरान लगी भीषण आग: मुख्य पंडाल जलकर खाक, हादसे में... Brij Bhushan Singh Statement: "देश में दो ही खलनायक: पहला मुसलमान, दूसरा सवर्ण", जानें बृजभूषण शरण स... Houthi Entry in Iran Conflict: हूती विद्रोहियों का ईरान को खुला समर्थन; लाल सागर से लेकर अरब तक युद्... Hisar Court Verdict: हिसार कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग से रेप के दो दोषियों को 20-20 साल की कड़ी सज... Mandi Gate Pass New Rule: 'नंबर प्लेट नहीं तो गेट पास नहीं' नियम से भड़के किसान; सरकार के फैसले को ब... Crime in Residential Area: दिनदहाड़े झपटमारी! घर की सफाई कर रही महिला के गले से सोने की चेन झपट ले ग... Ambala to Ayodhya Free Train: अंबाला से अयोध्या धाम के लिए फ्री यात्रा करेंगे हरियाणावासी, सीएम ने स... CCTV at Ration Depots News: गरीबों का राशन डकारने वालों की खैर नहीं! प्रदेश के 9 हजार राशन डिपो पर ल... Bhiwani Snake Rescue News: भिवानी के घर में घुसा 'वुल्फ स्नेक', गौ रक्षा दल ने 20 मिनट के रेस्क्यू ऑ...

MCB Forest Department Action: MCB जिले में वन विभाग की अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, महिला ने लगाया घर उजाड़ने का आरोप

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: जिले के जनकपुर नगर पंचायत क्षेत्र में वन विभाग ने वनभूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. यह कार्रवाई वनमंडल मनेंद्रगढ़ के कुंवारपुर वन परिक्षेत्र में की गई. लेकिन इस कार्रवाई में एक दृष्टिहीन महिला का घर टूटने से मामला चर्चा का विषय बन गया है.

वन विभाग की कार्रवाई

वन विभाग की टीम ने कम्पार्टमेंट नंबर 1271 की जमीन पर बने अवैध कब्जों को हटाया. अधिकारियों के अनुसार, कुछ लोग झिल्ली और मिट्टी से अस्थायी मकान बनाकर वनभूमि पर कब्जा कर रहे थे. सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन मकानों को तोड़ दिया और लकड़ी भी जब्त कर ली.

दिव्यांग महिला ने कहा- अब कहा जाऊं

इस कार्रवाई में मुन्नी बाई नाम की दृष्टिहीन महिला भी बेघर हो गईं. उन्होंने भावुक होकर बताया कि वह देख नहीं सकतीं. उसने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि वह मजबूरी में यहां घर बना रही थीं. उनके पति टीबी जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और पारिवारिक विवाद के चलते उन्हें अलग रहना पड़ रहा था.

मैं दोनों आंखों से अंधी हूं, मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं अब मैं कहां जाऊं? वन विभाग ने मेरा घर तोड़ दिया, अब हमारे पास रहने की कोई जगह नहीं है.- मुन्नी बाई

अन्य लोगों का भी नुकसान

महिला का आरोप है कि कर्मचारियों ने न केवल उनका घर तोड़ा बल्कि निर्माण में उपयोग की गई लकड़ी भी जब्त कर ली. वहीं अन्य कब्जाधारियों का भी कहना है कि उनके निर्माणाधीन घरों को भी तोड़ दिया गया, जिससे वे भी प्रभावित हुए हैं.

वन विभाग का पक्ष

वन विभाग के फॉरेस्टर रामायण शर्मा ने बताया कि वनभूमि पर अतिक्रमण की शिकायत मिली थी. नियमों के अनुसार कार्रवाई की गई. अवैध कब्जा हटाना जरूरी था. संबंधित लोगों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. वहीं कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि मुन्नी बाई को तुरंत राहत दी जाए.