ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

विश्व युद्ध की आहट? ईरान-इजराइल जंग पर गोठड़ा वाली माताजी की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कब और कैसे थमेगा विनाश!

उज्जैन : खाचरोद तहसील सीमा की आखिरी में स्थित मलेनी नदी के किनारे ग्राम गोठड़ा माताजी में करीब डेढ़ सौ साल से हर साल भविष्यवाणी की जाती है. इस बार भी चैत्र नवरात्रि की रामनवमी पर भविष्यवाणी सुनने के लिए मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र के हजारों भक्त पहुंचे. ये स्थान किसानों के साथ ही राजनीति से जुड़े लोगों और व्यापारियों के लिए आस्था का केन्द्र है.

देश की राजनीति में उठापटक होगी

गोठड़ा वाली माताजी में पंडा मांगू चौधरी ने भविष्यवाणी में बताया “इस साल राजनीति में बड़ी उठापटक होगी, ईरान-इजराइल के बीच युद्ध चलता रहेगा. भूकंप के जोरदार झटके लगेंगे, बीमारिया का प्रकोप रहेगा. यह कोरोना जैसी नहीं होगी.” भविष्यवाणी में बताया गया “इस वर्ष अच्छी वर्षा होगी और 7 से 8 मावठे पड़ेंगे. सही समय पर बारिश होने से फसलें अच्छी होंगी.”

“बारिश की शुरुआत में किसान फसलों की बुआई कर लें. खेती किसानी के लिए मंगलवार और तेरस का दिन शुभ है. गेहूं के भाव अच्छे मिलेंगे. लहसुन व सोयाबीन के भाव इस बार तेज रहेंगे. भविष्वाणी में बताया गया “हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से सब समस्याएं दूर होगीं.”

मेले के आयोजन के मद्देनजर पुलिस तैनात

गोठड़ा वाली माता जी में भविष्यवाणी को देखते हुए स्थल पर मेला का आयोजन होता है. सुरक्षा व्यवस्था के लिए खाचरोद सहित उज्जैन जिला पुलिस तैनात रहती है. इस मौके पर हजारों लोगों के साथ ही क्षेत्रीय विधायक तेजबहादुर सिंह चौहान, पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर और अन्य जनप्रतिनिधि भी पहुंचे. ग्रामीणों के अनुसार “यह वर्षों पुरानी परंपरा है. चैत्र नवरात्र में नवमी को हवन पुजन कर पंडा मांगू चौधरी वाड़ी उठाते हैं, जिसे देखने के लिए हजारों संख्या में लोग पहुंचते हैं. लोगों की इस स्थान पर गहरी आस्था है. दूरदराज से लोग केवल भविष्यवाणी सुनने आते हैं.”

भविष्यवाणी सुनकर क्या बोले किसान

भविष्यवणी सुनने के बाद किसानों का कहना है कि ये सुनकर राहत मिली कि बारिश अच्छी होगी. इससे फसल अच्छी होगी. फसलों को भी सही दाम मिलेंगे. इसके साथ ही रबी की फसल में मावठा गिरने से खासा लाभ होगा. लेकिन चिंता की बात ये कि खाड़ी में जारी युद्ध रुकने को लेकर बाबा की भविष्यवाणी दुनिया को चिंता में डालने वाली है.