ब्रेकिंग
Karnataka IPL Ticket Row: आईपीएल ओपनिंग मैच के लिए हर विधायक को मिलेंगे 2 VIP टिकट, डीके शिवकुमार की... India on Hormuz Crisis: होर्मुज जलडमरूमध्य से 4 भारतीय जहाज सुरक्षित भारत पहुंचे, विदेश मंत्रालय ने ... Middle East Crisis India: मिडिल ईस्ट तनाव पर भारत सरकार की पैनी नजर, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बन... Indian Railways Alert: सावधान! चेन पुलिंग करने वालों पर रेलवे का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, दर्जनों ग... Live-in Relationship Law India: नैतिकता अपनी जगह, पर विवाहित पुरुष का लिव-इन में रहना जुर्म नहीं- हा... Rekha Gupta Attacks AAP: दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा हमला, अधूरे प्रोजेक्ट्स और देन... दाहोद से हुंकार: 'सरकार ने आदिवासियों को किया दरकिनार', सीएम मान और केजरीवाल का गुजरात सरकार पर सीधा... बड़ी खबर: जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए 20 दिन पहले बुक करें टिकट, फ्लाइट शेड्यूल को लेकर आई ये... PM Modi on West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, पीएम मोदी बोले- 'टीम इ... Bhopal Crime News: भोपाल में 6 साल की मासूम पर तलवार से हमला, नानी के घर जाते समय हुआ हादसा

Rekha Gupta Attacks AAP: दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा हमला, अधूरे प्रोजेक्ट्स और देनदारियों पर ‘आप’ को घेरा

विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पूर्व की आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर बरसीं. उन्होंने कहा कि ये कर्ज की बात करते हैं. कहते हैं कि हमने लोन ले लिया. इनका सच तो ये है कि इनकी सरकार 47000 करोड़ का कर्ज छोड़कर गई थी, जिसे हमने चुकाया. उन्होंने कहा, मैं अपेक्षा कर रही थी बजट को लेकर विपक्ष के भी सुझाव मिलेंगे लेकिन इन्होंने सड़क पर बैठना ज्यादा महत्वपूर्ण समझा. भगवान करे कि आप लोग सड़क पर ही बैठें. हम बढ़िया सड़कें बनवा रहे हैं.

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, विपक्ष के पास कहने के लिए कुछ नहीं था. तभी इन्होंने कहा कि लोन ले लिया. लोन तो सालों से लिया जा रहा है. 1999 में भी लिया गया. जब आम आदमी पार्टी की सरकार थी तब भी एक साल ऐसा नहीं जब लोन ना लिया गया हो. करोड़ों का लोन 2019-20 में 9% पर लिया गया. फिर 2021 में करोड़ों का लोन लिया गया.

ये लोग सरकार पर 47000 करोड़ का लोन छोड़कर गए

उन्होंने कहा कि 47000 करोड़ का लोन ये लोग सरकार पर छोड़कर गए थे, जिसे हमारी सरकार ने चुकाया. 3700 करोड़ रुपये एक्सप्रेसवे के लिए लिया, उनके नाम के लोन आज भी हमारी सरकार दे रही है. लाखों लोग मेट्रो में सफर करते है, इन्होंने एक रुपया नहीं दिया. 9000 करोड़ पेंडिंग थे, 2700 करोड़ हमने आने के बाद दिए. अस्पतालों का बुरा हाल था, 2000 करोड़ की देनदारी आज भी दिल्ली सरकार पर है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सैकड़ों स्कूल अधूरे हैं, कोई काम पूरा नहीं हुआ. कॉस्ट चार गुना बढ़ गई है. 20 करोड़ का स्कूल 80 करोड़ में पूरा नहीं हो रहा है. इतना भ्रष्टाचार हुआ. 1000 करोड़ से ज्यादा की देनदारी सरकार पर है. 24 करोड रुपये जो खिलाड़ियों को देने थे, नहीं दिए गए. यह सब हमने चुकाया है. स्कॉलरशिप के पैसे नहीं दिए, साढ़े 17 करोड़ हमने दिए.

ईवी पॉलिसी में 1 रुपया नहीं दिया

रेखा गुप्ता ने कहा कि पूर्व की सरकार ने ईवी पॉलिसी में 1 रुपया नहीं दिया. हमने 48 करोड़ में से 24 करोड़ दिए. हम प्रोजेक्ट को आगे लेकर जा रहे हैं. जय भीम योजना में 31 करोड़ रुपये हमारी सरकार ने दिए. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार में हर साल दिल्ली का 5000 करोड़ का नुकसान हुआ है. केंद्र की योजनाएं इन्होंने नहीं ली, वो भी इसलिए कि कहीं पीएम का नाम ना हो जाए.

दिल्ली को बर्बाद करके गए, अब पंजाब को कर रहे

उन्होंने कहा कि इनके लोग आरोप लगाते, मंत्री धरने पर बैठ जाते थे. पहले पंजाब से प्रदूषण होता इनकी सरकार बनी तो पंजाब से प्रदूषण खत्म हो गया. केवल फ्रीबीज नहीं इस दिल्ली में विकास करके दिखाना है, हम विकास कार्यों के साथ आगे बढ़ रहे हैं. दिल्ली को बर्बाद करके गए, अब पंजाब को कर रहे हैं. आज दिल्ली सही दिशा में आगे बढ़ रही है. हर विभाग में हमें काम करने की जरूरत है, इसलिए शिक्षा में बड़ा बजट दिया.