ब्रेकिंग
Karnataka IPL Ticket Row: आईपीएल ओपनिंग मैच के लिए हर विधायक को मिलेंगे 2 VIP टिकट, डीके शिवकुमार की... India on Hormuz Crisis: होर्मुज जलडमरूमध्य से 4 भारतीय जहाज सुरक्षित भारत पहुंचे, विदेश मंत्रालय ने ... Middle East Crisis India: मिडिल ईस्ट तनाव पर भारत सरकार की पैनी नजर, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बन... Indian Railways Alert: सावधान! चेन पुलिंग करने वालों पर रेलवे का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, दर्जनों ग... Live-in Relationship Law India: नैतिकता अपनी जगह, पर विवाहित पुरुष का लिव-इन में रहना जुर्म नहीं- हा... Rekha Gupta Attacks AAP: दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा हमला, अधूरे प्रोजेक्ट्स और देन... दाहोद से हुंकार: 'सरकार ने आदिवासियों को किया दरकिनार', सीएम मान और केजरीवाल का गुजरात सरकार पर सीधा... बड़ी खबर: जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए 20 दिन पहले बुक करें टिकट, फ्लाइट शेड्यूल को लेकर आई ये... PM Modi on West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, पीएम मोदी बोले- 'टीम इ... Bhopal Crime News: भोपाल में 6 साल की मासूम पर तलवार से हमला, नानी के घर जाते समय हुआ हादसा

KKR फैंस के लिए बुरी खबर! IPL 2026 के साथ थम जाएगा इन 3 मैच विनर्स का सफर, क्या खत्म हो रहा है एक युग?

हर आईपीएल सीजन के साथ कुछ नए करियर शुरु होते हैं, कुछ अपनी नई ऊंचाईयां छूते हैं और कुछ करियर खत्म भी होते हैं. आईपीएल 2026 सीजन भी इससे अलग नहीं होगा क्योंकि इस बार भी कुछ जाने-पहचाने और पुराने सितारों के करियर पर विराम लग सकता है. जहां सारी चर्चा और सारा फोकस चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज एमएस धोनी पर लगा है, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स एक ऐसी टीम है, जिसके 3 धुरंधर खिलाड़ियों के लिए ये आखिरी आईपीएल हो सकता है.

सुनील नरेन

कोलकाता नाइट राइडर्स की सफलता में अगर सबसे बड़ा हाथ किसी एक खिलाड़ी का रहा है तो वो सुनील नरेन हैं. आईपीएल इतिहास के सबसे सफल विदेशी खिलाड़ियों में से एक सुनील नरेन ने 2012 में आईपीएल में अपना डेब्यू किया था और पहले सीजन से ही KKR का हिस्सा हैं. उनके रहते हुए ही KKR ने 2012, 2014 और 2024 में अपने तीनों खिताब जीते और तीनों में नरेन ने कुल 62 विकेट हासिल किए. अब 37 साल के हो चुके और 189 मैच खेल चुके नरेन को पिछले सीजन में भी रिलीज किए जाने की बात चल रही थी लेकिन तब वो टीम में थे. मगर इस बार उनका ये आखिरी सीजन हो सकता है.

अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के मौजूदा कप्तान रहाणे की इस टीम में एंट्री ही बिल्कुल आखिरी वक्त पर हुई थी. उन्हें मेगा ऑक्शन में किसी ने नहीं खरीदा था और फिर दूसरे राउंड में आखिरकार KKR ने उन्हें बेस प्राइस पर खरीदा था और सीधे कप्तान बना दिया था. हालांकि टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और वो 7वें स्थान पर रही थी. रहाणे ने खुद बल्ले से ठीक-ठाक खेल दिखाया था और 390 रन बनाए थे. मगर 37 साल की उम्र और नए खिलाड़ियों की टीम में एंट्री के कारण उनके लिए इस सीजन से आगे खेल पाना मुश्किल नजर आ रहा है.

मनीष पांडे

एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ ही IPL के सभी सीजन खेल चुके मनीष पांडे लगातार 19वें सीजन में उतर रहे हैं. 2014 में और 2024 में खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहे मनीष पांडे का ये आखिरी सीजन तय नजर आ रहा है. वो पिछले 2 सीजन के कोलकाता का हिस्सा है लेकिन इस दौरान उन्होंने ज्यादातर वक्त डगआउट में ही बिताया है. 36 साल के इस दिग्गज को इन दो सीजन में सिर्फ 4 मैच खेलने को मिले और इस सीजन में भी ऐसा ही जारी रहने की पूरी संभावना है. ऐसे में नए खिलाड़ियों के आने के बाद उनका भी ये आखिरी सीजन होना तय है.