ब्रेकिंग
Karnataka IPL Ticket Row: आईपीएल ओपनिंग मैच के लिए हर विधायक को मिलेंगे 2 VIP टिकट, डीके शिवकुमार की... India on Hormuz Crisis: होर्मुज जलडमरूमध्य से 4 भारतीय जहाज सुरक्षित भारत पहुंचे, विदेश मंत्रालय ने ... Middle East Crisis India: मिडिल ईस्ट तनाव पर भारत सरकार की पैनी नजर, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बन... Indian Railways Alert: सावधान! चेन पुलिंग करने वालों पर रेलवे का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, दर्जनों ग... Live-in Relationship Law India: नैतिकता अपनी जगह, पर विवाहित पुरुष का लिव-इन में रहना जुर्म नहीं- हा... Rekha Gupta Attacks AAP: दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा हमला, अधूरे प्रोजेक्ट्स और देन... दाहोद से हुंकार: 'सरकार ने आदिवासियों को किया दरकिनार', सीएम मान और केजरीवाल का गुजरात सरकार पर सीधा... बड़ी खबर: जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए 20 दिन पहले बुक करें टिकट, फ्लाइट शेड्यूल को लेकर आई ये... PM Modi on West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, पीएम मोदी बोले- 'टीम इ... Bhopal Crime News: भोपाल में 6 साल की मासूम पर तलवार से हमला, नानी के घर जाते समय हुआ हादसा

Sukhbir Badal News: गगनदीप रंधावा के परिवार से मिले सुखबीर बादल, लालजीत भुल्लर की ‘VIP सुविधाओं’ पर घेरा

अमृतसर : आज शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल मृतक DM गगनदीप सिंह रंधावा के घर पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार से मिलकर उनका दुख बांटा। इस मौके पर उन्होंने परिवार की हिम्मत बढ़ाई और भरोसा दिलाया कि अकाली दल इस मामले में इंसाफ दिलाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेगा।

मीडिया से बात करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि एक सरकारी अधिकारी को इस हद तक मजबूर करना कि वह सुसाइड जैसा कदम उठाए, यह बहुत दुखद और गंभीर मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि गगनदीप सिंह रंधावा को एक मंत्री के दबाव के कारण यह कदम उठाना पड़ा, लेकिन पंजाब सरकार इस मामले को बहुत हल्के में ले रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य मकसद सिर्फ मंत्री को बचाना है, इसलिए शिरोमणि अकाली दल को पंजाब पुलिस की जांच पर कोई भरोसा नहीं है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की CBI से जांच कराई जाए ताकि सच सामने आ सके। सुखबीर बादल ने कहा कि अगर CBI जांच नहीं हुई तो पंजाब पुलिस की जांच मंजूर नहीं होगी।

सुखबीर बादल ने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले में शामिल कुछ लोगों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है और कुछ को VIP ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। उन्होंने खास तौर पर लाल जीत भुल्लर को जेल में VIP सुविधाएं मिलने का मुद्दा उठाया। बादल ने कहा कि उन्हें जेल में AC कमरा दिया गया है, घर से खाना आ रहा है और स्टाफ भी उनकी सेवा में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसे में निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती। पंजाब सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने की भी कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ एक परिवार का नहीं बल्कि पूरे पंजाब के न्याय से जुड़ा है। सुखबीर बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल और दूसरी विपक्षी पार्टियां इस मामले में निष्पक्ष जांच के लिए संघर्ष जारी रखेंगी और यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक गगनदीप सिंह रंधावा के परिवार को न्याय नहीं मिल जाता।