ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

Entrance Exam Update: बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा की तारीख बदली, नोट कर लें 10 मई का दिन

रांचीः झारखंड में बीएड, एमएड और बीपीएड में नामांकन की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने सत्र 2026 के लिए प्रवेश परीक्षा की नई तिथि घोषित कर दी है.

इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई है, जिससे छात्रों को तैयारी और आवेदन के लिए अतिरिक्त समय मिल सके. पर्षद द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब अभ्यर्थी 7 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 निर्धारित थी. तिथि बढ़ाए जाने से उन छात्रों को विशेष राहत मिली है, जो किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे.

वहीं, परीक्षा तिथि में भी बदलाव किया गया है. पहले यह प्रवेश परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली थी, अब इसे स्थगित कर 10 मई 2026 कर दिया गया है. नई तिथि के अनुसार राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जाएगी.

JCECEB द्वारा जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि भी घोषित की जाएगी. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. इसके अलावा, पर्षद अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में सुधार करने का भी अवसर देगा. करेक्शन विंडो (Correction Window) के माध्यम से छात्र अपने आवेदन में हुई त्रुटियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सुधार सकेंगे.

बता दें कि कि यह प्रवेश परीक्षा झारखंड के विभिन्न सरकारी और निजी बीएड, एमएड और बीपीएड संस्थानों में नामांकन के लिए आयोजित की जाती है. हर साल बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं. पर्षद ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं. साथ ही, समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले नोटिफिकेशन पर नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी से वंचित न रह जाएं.

परीक्षा तिथि और आवेदन की समय सीमा में बदलाव से अभ्यर्थियों को बेहतर तैयारी का अवसर मिला है, जिसका लाभ उठाकर वे अपने लक्ष्य की ओर एक कदम और आगे बढ़ सकते हैं.