ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

Balod Mahashtami News: झलमला में महाष्टमी पर भक्ति का सैलाब, 1200 कन्याओं का हुआ सामूहिक पूजन

बालोद : जिले के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल मां गंगा मैया मंदिर, झलमला में महाष्टमी का पर्व इस वर्ष आस्था, सेवा और सामाजिक संकल्प के साथ धूमधाम से मनाया गया. मंदिर ट्रस्ट के आयोजित भव्य कन्या भोज में 1200 से अधिक कन्याओं को भोज करवाया गया.

भक्ति भाव से हुआ कन्या पूजन

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई. मंदिर परिसर में जिले के स्कूलों और स्थानीय क्षेत्रों से आईं कन्याओं का भव्य स्वागत किया गया. सेवाभावी महिलाओं ने प्रत्येक कन्या के चरण पखारकर, तिलक लगाकर और आरती उतारकर उनका पूजन किया. पूजन के बाद कन्याओं को सम्मानपूर्वक नौ कन्या भोज कराया गया, जिसमें भक्ति और सेवा का सुंदर संगम देखने को मिला.

प्लास्टिक मुक्त भारत का लिया संकल्प

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए मंदिर प्रबंधन ने इस वर्ष विशेष निर्णय लिया. भोज में शामिल सभी 1200 कन्याओं को स्टील की थालियाँ उपहार स्वरूप दी गईं. ट्रस्ट का उद्देश्य बच्चों के माध्यम से परिवारों को प्लास्टिक का उपयोग छोड़ने और स्टील के बर्तनों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है.

1300 से अधिक ज्योति कलश प्रज्वलित

नवरात्रि के पावन अवसर पर गंगा मैया धाम दीपों की रोशनी से जगमगा उठा. मंदिर प्रबंधन के अनुसार 130 घी के ज्योति कलश, 1171 तेल के ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए. इसके अलावा शीतला माता मंदिर में भी 100 तेल के ज्योति कलश आस्था की ज्योति बिखेर रहे हैं.

स्थानीय महिलाओं ने संभाली व्यवस्था

इस भव्य आयोजन की सफलता में स्थानीय महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही. भोजन बनाने से लेकर वितरण तक की पूरी जिम्मेदारी उन्होंने “सेवा ही संकल्प” के भाव से निभाई.मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष दोनों नवरात्रों में इसी तरह बड़े स्तर पर कन्या भोज आयोजित किया जाता है, जिससे नई पीढ़ी को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ा जा सके.