ब्रेकिंग
मुकेश अंबानी की Jio का 'महा-धमाका'! Airtel और Vi के उड़े होश; पेश किया ऐसा प्लान कि देखते रह गए दिग्... Vastu Tips for Women: महिलाओं के इन कामों से घर में आता है दुर्भाग्य, लक्ष्मी जी छोड़ देती हैं साथ; ज... पार्लर का खर्चा बचाएं! घर पर बनाएं ये 'मैजिकल' हेयर जेल, रूखे-बेजान बाल भी बनेंगे रेशम से मुलायम और ... Raebareli Crime News: रायबरेली में मामूली विवाद पर हिस्ट्रीशीटर का हमला, परिवार के 6 लोग घायल; ढाबा ... West Bengal Election 2026: बंगाल में चुनाव बाद हिंसा रोकने को आयोग सख्त, 15 जून तक तैनात रहेगी सेंट्... Patna Metro Phase 2 Inauguration: पटना मेट्रो के दूसरे चरण का उद्घाटन कब? आ गई डेट; बेली रोड से बैरि... उन्नाव में 'काल' बनी ड्राइवर की एक झपकी! डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार बस; 1 महिला की मौत, 22 या... Lucknow Builder Honeytrap Case: लखनऊ के बिल्डर पर रेप और ब्लैकमेलिंग का केस, पीड़िता से मांगी 5 लाख ... Sanjay Nishad News: क्या BJP का साथ छोड़ेंगे संजय निषाद? गोरखपुर में छलके आंसू, सपा-बसपा पर निशाना औ... Gorakhpur Religious Conversion: गोरखपुर में अवैध धर्मांतरण का गिरोह पकड़ा गया, 4 अरेस्ट; अंधविश्वास ...

Raebareli Crime News: रायबरेली में मामूली विवाद पर हिस्ट्रीशीटर का हमला, परिवार के 6 लोग घायल; ढाबा संचालक की गुंडई से दहशत

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दबंगई और गुंडागर्दी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां शहर कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल चौराहे पर स्थित एक ढाबे पर महज दो रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि ढाबा संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक ही परिवार के चार लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में युवक, उसके बुजुर्ग पिता और दो महिलाओं को लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया है.

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार मूल रूप से पड़ोसी जिले उन्नाव का रहने वाला है. परिवार के सदस्य रायबरेली जिला अस्पताल में भर्ती अपने एक रिश्तेदार (मामा) को देखने आए थे. अस्पताल के बाहर स्थित ढाबे पर खान-पान के दौरान बिल के भुगतान को लेकर सिर्फ दो रुपये का अंतर आया, जिस पर ढाबा संचालक शिवा सोनकर भड़क गया.

हिस्ट्रीशीटर की दबंगई, रॉड और लाठियों से हमला

आरोप है कि शिवा सोनकर ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर मामूली बात पर गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते लोहे की रॉड और लाठियों से पूरे परिवार पर टूट पड़ा. हमले में युवक के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं, उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. बीच-बचाव करने आईं परिवार की महिलाओं को भी दबंगों ने नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की.

पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हैं कई मुकदमे

हमलावर शिवा सोनकर इलाके का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है. उसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट और रंगदारी जैसे कई गंभीर आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं. अस्पताल जैसे संवेदनशील इलाके में सरेआम हुई इस वारदात ने पुलिस के इकबाल पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

क्या कहते हैं डॉक्टर?

जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. अतुल पांडेय ने बताया कि अस्पताल लाए गए घायलों में एक युवक की स्थिति गंभीर है, जिसके सिर पर गहरी चोट लगी है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे निगरानी में रखा गया है. अन्य घायलों का भी उपचार किया जा रहा है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी तब तक फरार हो चुके थे. पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही हिस्ट्रीशीटर शिवा सोनकर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.