ब्रेकिंग
Hydrogen Train Trial India: जींद में हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल फेल, गैस प्लांट में आई तकनीकी खराबी; ... हरियाणा को बड़ी सौगात! इन रूटों पर बिछेंगी नई रेलवे लाइनें, अब मिनटों में तय होगा घंटों का सफर विधायक कुलदीप वत्स के घर पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा! क्रॉस वोटिंग के सवाल पर 'कतराते' नजर आए पूर्व सीएम;... Bhiwani Honeytrap Case: भिवानी में बुजुर्ग बना हनीट्रैप का शिकार, मां-बेटे समेत 4 आरोपी गिरफ्तार; जा... Faridabad High-Voltage Drama: फरीदाबाद में 150 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा शराबी युवक, पुलिस ने जा... इंद्री में 'गौवंश हत्या' पर भारी आक्रोश! महापंचायत का बड़ा ऐलान—"2 दिन में गिरफ्तारी नहीं तो पूरा हर... HBSE Exams 2026: हरियाणा में नकल पर नकेल, 291 छात्रों पर केस दर्ज; लापरवाही बरतने वाले 61 सुपरवाइजर ... Uzbekistan Kidnapping News: उज्बेकिस्तान में कुरुक्षेत्र के तीन युवक अगवा, बेरहमी से पिटाई और 45 लाख... Haryana Farmers to Africa: केन्या और तंजानिया में खेती का मौका, हरियाणा सरकार की बड़ी पहल; जानें कैस... हरियाणा में 'डिजिटल राजस्व' की क्रांति! पटवारियों और कानूनगो के हाथों में होंगे स्मार्ट टैबलेट; अब ए...

Uzbekistan Kidnapping News: उज्बेकिस्तान में कुरुक्षेत्र के तीन युवक अगवा, बेरहमी से पिटाई और 45 लाख की फिरौती; हरियाणा में हड़कंप

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के तीन युवकों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी और किडनैपिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एजेंट ने स्पेन भेजने का झांसा देकर युवकों को पहुंचा दिया, जहां उन्हें बंधक बनाकर टॉर्चर किया गया और परिवार से 45 लाख रुपये की फिरौती वसूली गई।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक मोहन लाल, बहादुर सिंह और मनदीप, सभी कुरुक्षेत्र के निवासी हैं। परिजनों ने बताया कि आरोपी एजेंट प्रेम सैनी, उसकी पत्नी अनीता रानी और उनके साथियों ने युवकों को स्पेन भेजने का भरोसा दिलाया था। शुरुआत में 2-2 लाख रुपये एडवांस लिए गए, जबकि बाकी रकम स्पेन पहुंचने पर देने की बात तय हुई थी।

बताया जा रहा है कि 16 फरवरी को युवकों को उज्बेकिस्तान भेजा गया, जहां एयरपोर्ट से उन्हें कुछ लोग अपने साथ ले गए। इसके बाद तीनों को बंधक बनाकर रखा गया और मारपीट की गई। किडनैपर्स ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए परिवार को वीडियो दिखाकर 45 लाख रुपये की फिरौती मांगी और जान से मारने की धमकी दी।

डरे-सहमे परिजनों ने 20 फरवरी को 45 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए, जिसके अगले दिन युवकों को छोड़ दिया गया। इसके बाद तीनों सुरक्षित घर लौट आए। परिजनों ने जब एजेंट से पैसे वापस मांगे तो उसने साफ इनकार कर दिया।

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने थाना कृष्णा गेट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह घटना विदेश भेजने के नाम पर हो रही धोखाधड़ी और मानव तस्करी जैसे मामलों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विदेश जाने से पहले एजेंट की पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।