ब्रेकिंग
Hydrogen Train Trial India: जींद में हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल फेल, गैस प्लांट में आई तकनीकी खराबी; ... हरियाणा को बड़ी सौगात! इन रूटों पर बिछेंगी नई रेलवे लाइनें, अब मिनटों में तय होगा घंटों का सफर विधायक कुलदीप वत्स के घर पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा! क्रॉस वोटिंग के सवाल पर 'कतराते' नजर आए पूर्व सीएम;... Bhiwani Honeytrap Case: भिवानी में बुजुर्ग बना हनीट्रैप का शिकार, मां-बेटे समेत 4 आरोपी गिरफ्तार; जा... Faridabad High-Voltage Drama: फरीदाबाद में 150 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा शराबी युवक, पुलिस ने जा... इंद्री में 'गौवंश हत्या' पर भारी आक्रोश! महापंचायत का बड़ा ऐलान—"2 दिन में गिरफ्तारी नहीं तो पूरा हर... HBSE Exams 2026: हरियाणा में नकल पर नकेल, 291 छात्रों पर केस दर्ज; लापरवाही बरतने वाले 61 सुपरवाइजर ... Uzbekistan Kidnapping News: उज्बेकिस्तान में कुरुक्षेत्र के तीन युवक अगवा, बेरहमी से पिटाई और 45 लाख... Haryana Farmers to Africa: केन्या और तंजानिया में खेती का मौका, हरियाणा सरकार की बड़ी पहल; जानें कैस... हरियाणा में 'डिजिटल राजस्व' की क्रांति! पटवारियों और कानूनगो के हाथों में होंगे स्मार्ट टैबलेट; अब ए...

GPM में जमीन के लिए ‘खून-खराबा’! कसाईबहरा सधवानी में महिला की बेरहमी से पिटाई; विवाद के बीच चीखती रही पीड़िता, पुलिस ने किया मामला दर्ज

गौरेला पेंड्रा मरवाही: गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम कसाईबहरा सधवानी में महुआ बीनने गई एक महिला पर गांव की ही 3 महिलाओं ने लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. पीड़िता की शिकायत पर 3 महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक पूरा विवाद जमीन से जुड़ा हुआ है.

जमीन विवाद में महिला से मारपीट

घटना गौरेला थाना क्षेत्र के कसाईबहरा गांव का है, जहां की रहने वाली पूजा अपने खेत में महुआ बीनने के लिए गई थी. इसी दौरान पुराने जमीन विवाद को लेकर गांव की ही पवरिया बाई, राजकुमारी बाई और कुसुम बाई वहां पहुंच गई. शुरूआत में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई. आरोप है कि तीनों महिलाओं ने मिलकर पूजा के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया.

पीड़िता के आंख और नाक में डाली मिर्ची

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसकी आंख, कान और नाक में मिर्च और नमक तक डाल दिया, जिससे उसे असहनीय दर्द हुआ. पीड़िता का आरोप है कि मारपीट करने वालों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी. इस हमले में पूजा के चेहरे, हाथ, पीठ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं.

पुलिस ने तीनों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

घटना के दौरान पीड़िता का पति मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव करने का प्रयास किया. पीड़िता के पति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड भी किया, जो जांच में अहम साक्ष्य साबित हो सकता है. आसपास मौजूद ग्रामीणों ने भी घटना को देखा और बाद में पीड़िता की मदद की. घटना के बाद जख्मी महिला ने थाना गौरेला पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस ने पवरिया बाई, राजकुमारी बाई और कुसुम बाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.