ब्रेकिंग
Hydrogen Train Trial India: जींद में हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल फेल, गैस प्लांट में आई तकनीकी खराबी; ... हरियाणा को बड़ी सौगात! इन रूटों पर बिछेंगी नई रेलवे लाइनें, अब मिनटों में तय होगा घंटों का सफर विधायक कुलदीप वत्स के घर पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा! क्रॉस वोटिंग के सवाल पर 'कतराते' नजर आए पूर्व सीएम;... Bhiwani Honeytrap Case: भिवानी में बुजुर्ग बना हनीट्रैप का शिकार, मां-बेटे समेत 4 आरोपी गिरफ्तार; जा... Faridabad High-Voltage Drama: फरीदाबाद में 150 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा शराबी युवक, पुलिस ने जा... इंद्री में 'गौवंश हत्या' पर भारी आक्रोश! महापंचायत का बड़ा ऐलान—"2 दिन में गिरफ्तारी नहीं तो पूरा हर... HBSE Exams 2026: हरियाणा में नकल पर नकेल, 291 छात्रों पर केस दर्ज; लापरवाही बरतने वाले 61 सुपरवाइजर ... Uzbekistan Kidnapping News: उज्बेकिस्तान में कुरुक्षेत्र के तीन युवक अगवा, बेरहमी से पिटाई और 45 लाख... Haryana Farmers to Africa: केन्या और तंजानिया में खेती का मौका, हरियाणा सरकार की बड़ी पहल; जानें कैस... हरियाणा में 'डिजिटल राजस्व' की क्रांति! पटवारियों और कानूनगो के हाथों में होंगे स्मार्ट टैबलेट; अब ए...

बुरहानपुर की अनोखी पहल! मां के सामने निकलता है ‘लकी ड्रा’ और रातों-रात लखपति बन जाती हैं 2 बेटियां; जानें क्या है ये शानदार स्कीम?

बुरहानपुर: शहर के शनि मंदिर के पास चैत्र महारानी उत्सव समिति ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया है. इस समिति ने एक अनूठी पहल की शुरुआत की है. यह समिति करीब 11 वर्षों से चैत्र नवरात्री के दौरान नवदुर्गा की स्थापना कर रही है, पिछले 9 वर्षों से समिति ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को बढ़ावा देने के मकसद से हर साल 2 बेटियों को चयनित कर उनकी 5-5 हजार की एफडी कर रही है.

इन चयनित बेटियों के नाम से बैंक में फिक्स्ड डिपाजिट राशि जमा कराते हैं. खास बात यह है कि 9 दिनों में जो राशि एकत्रित होती है, उससे समिति द्वारा बालिकाओं को ₹5000 की एफडी बनाकर प्रोत्साहित किया जाता है.

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर अच्छी पहल

इस चैत्र नवरात्रि में शनि मंदिर के पास सार्वजनिक श्रीचैत्र महारानी उत्सव समिति द्वारा मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा विराजित की गई है. यहां माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है. पूरे पंडाल का रंग-बिरंगी लाइटिंग से आकर्षक डेकोरेशन किया है. यहां बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे स्लोगन को चरितार्थ करने के मकसद से एक अनुकरणीय पहल को शुरू किया गया है. पंडाल में बड़े-बड़े बैनर पोस्टर लगाकर बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का संदेश दिया गया है.

खोला जाता है लकी ड्रा, फिर 2 बच्चियों की होती है FD

यह पहल आम नागरिकों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गई है. समिति में अष्टमी के दिन पूरी पारदर्शिता के साथ लकी ड्रा खोले जाते हैं. इस लकी ड्रा में चयनित बालिकाओं के नाम से बैंक में एफडी बनाकर परिजनों को सौंपी जाती है, ताकि यह एफडी भविष्य में बच्चियों के काम आ सके. साथ ही उन्हें पढ़ाई के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है, ताकि बच्चियां पढ़-लिखकर अपने माता-पिता सहित जिले का मान सम्मान बढ़ाएं.

हर साल 2 बच्चियों के नाम एफडी, 5-5 हजार रुपए जमा

समिति के पदाधिकारी भारत अग्रवाल ने बताया कि “करीब 11 वर्षों से चैत्र नवरात्री में माता रानी की स्थापना की जाती है. वर्ष 2018 से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को बढ़ावा दिया है. हर साल 2 बच्चियों का लकी ड्रा के माध्यम से चयन होता है, उनकी 5-5 हजार की एफडी बनाई जाती है, अब तक 18 बालिकाओं को लाभ दिया जा चुका है. इस बार भी 2 बच्चियों का चयन होगा. उनकी भी एफडी बनाएंगे, ताकि इस राशि को भविष्य में उपयोग में लिया जा सके.”

बेटियों की पढ़ाई को लेकर भी विचार

स्थानीय पार्षद नितेश रोशन दलाल ने बताया कि “चैत्र महारानी उत्सव समिति मां दुर्गा की स्थापना करती है. यहां बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए लकी ड्रा स्कीम चलाते है, जो पूरी तरह निशुल्क रहती है, बल्कि समिति अपने स्तर पर चयनित बालिकाओं की एफडी बनाकर देती है, इस बार बेटियों की पढ़ाई में भी राशि उपलब्ध कराई जाएगी. इस प्रस्ताव को समिति के समक्ष रखा जाएगा, इस पर भी विचार करेंगे, ताकि कुछ राशि बेटियों के पढ़ाई पर खर्च की जा सके, इससे बेटियों को पढ़ाई में मदद मिलेंगी.”

लाभार्थी बोला- मेरी बेटी को मिला फायदा, बेटियां होगी सशक्त

लाभार्थी ललित शाह ने बताया कि “हर साल चैत्र नवरात्री में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं की दिशा में बड़ा कदम उठाया जाता है. समिति ने अब तक 18 बालिकाओं की एफडी कराई है, इसमें मेरी बेटी को भी लाभ मिल चुका है. यह पहल वाकई काबिले तारीफ है. इस तरह की पहल समाज को प्रेरणा देती है, मैं समिति का आभारी हूं, जो उन्होंने बेटियों को प्रोत्साहित किया. इससे बेटियां पढ़-लिखकर सशक्त और आत्मनिर्भर बनेंगी.”