Weapon Smuggling Racket: खतरनाक हथियारों के साथ 6 गिरफ्तार, विदेश से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश; पुलिस की बड़ी स्ट्राइक में हथियारों का जखीरा बरामद
अमृतसर: कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6 आरोपियों के साथ एक नाबालिग को हिरासत में लिया है और उनके कब्जे से 7 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। इस संबंध में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी एक विदेशी हैंडलर के संपर्क में थे, जो पुर्तगाल से बैठकर इस पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के रास्ते अवैध हथियारों की खेप भारत पहुंचाई जाती थी, जिन्हें बाद में आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जाता था। पुलिस ने इस मामले में थाना छावनी, अमृतसर में FIR दर्ज कर ली है। साथ ही नेटवर्क के आगे-पीछे जुड़े कड़ियों की जांच की जा रही है ताकि पूरे गिरोह का सफाया किया जा सके।