ब्रेकिंग
PM Modi on Middle East Crisis: पीएम मोदी का बड़ा 'डिप्लोमैटिक' एक्शन, फ्रांस-ओमान समेत कई देशों के प... असम में 'सियासी' महाभारत! पिता प्रद्युत बोरदोलोई ने थमा BJP का दामन, तो बेटे ने ठुकराया कांग्रेस का ... RSS का 'डिजिटल' अवतार! सोशल मीडिया पर दबदबा बढ़ाने की तैयारी; संघ प्रमुख मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों को... Rajnath Singh on Drone Technology: स्वदेशी ड्रोन निर्माण में आत्मनिर्भरता जरूरी, बढ़ती चुनौतियों के ... Sadhguru vs Nakkeeran: दिल्ली हाई कोर्ट से ईशा फाउंडेशन को राहत, नकीरन पत्रिका को मानहानिकारक कंटेंट... Uttam Nagar Tarun Murder Case: राहुल गांधी ने की जनता से संयम बरतने की अपील, उत्तम नगर में हत्या के ... Chandauli Bridge Collapse: चंदौली में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, ढलाई के दौरान हुआ हादसा; एक मजद... Eve Teasing Video Viral: लड़की का पीछा करने वाले 2 मनचले गिरफ्तार, 20 मिनट तक सड़क पर मचाया तांडव; प... बंगाल चुनाव में BJP का 'मिशन 2026'! 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी; अब तक 255 नामों का ऐलान, दे... "हम कभी नहीं झुकेंगे!"—अफसरों के तबादले पर चुनाव आयोग से भिड़ीं ममता बनर्जी; बंगाल में 'दीदी' बनाम E...

Punjab Weather Update: जालंधर, लुधियाना और पटियाला में बिगड़ेगा मौसम; भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD की बड़ी भविष्यवाणी

चंडीगढ़: पंजाब के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम अचानक बिगड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि राज्य के अलग-अलग इलाकों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।

जारी अलर्ट के अनुसार बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मलेरकोटला, मानसा, मोगा, पटियाला और संगरूर जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा।

प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और खुले स्थानों से दूर रहें। किसानों को भी अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया है। किसी भी आपात स्थिति में लोग तुरंत हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क कर सकते हैं। पंजाब राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) स्थिति पर नजर बनाए हुए है।