ब्रेकिंग
Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के... Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ 'विक्रम संवत 2083'! क्या है 'रौद्र संवत्सर' और क्यों डरा रहा है इसका ... Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद स... India-Vietnam Summit 2026: दिल्ली में भारत और वियतनाम की अहम बैठक, जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए... Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन... President Murmu Vrindavan Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर मंदिरों में दर्शन का समय बदला, जानें बांके बि... Palam Fire Tragedy: पालम में आग का तांडव, 9 की मौत; रेस्क्यू के दौरान दीवार तोड़कर घुसे पड़ोसी, पुलि... Gautam Buddha Nagar Power Cut: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी का कहर, 150 बिजली पोल धराशायी; 16 गांवों ... Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू स... प्यार के लिए 'बगावत'! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गव...

Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी

गुना/शुवपुरी: केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना के पास हरिपुर स्थित फुटवियर डिजाइन एवं डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट पहुंचकर स्टूडेंट्स द्वारा बनाए फुटवियर के डिजायन ध्यान से देखी. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा “जब वह वर्ष 2007 में वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे, तब उन्होंने सोचा था कि एफडीडीआई जैसे इंस्टीट्यूट केवल महानगरों तक सीमित न रहें.”

सिंधिया ने कहा “ऐसे संस्थान मध्यम शहरों ओर ग्रामीण क्षेत्रों के पास भी खोले जाएं, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण दिया जा सके. गुना में 110 करोड़ रुपए की लागत से एफडीडीआई की संस्थान गुना के हरिपुर में प्रारंभ किया गया. इस संस्थान की क्षमता 480 छात्रों की है, इसे आगे बढ़ाने की जरूरत है.”

एफडीडीआई निदेशक पर सख्त हुए सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा “मैं चाहूंगा एफडीडीआई के निदेशक विवेक शर्मा इस संस्थान को लेकर गंभीर हों. वह यहां एक साल बाद आ रहे हैं. एफडीडीआई गुना में आपको बार-बार आना चाहिए. केवल चेन्नई, रोहतक ओर दिल्ली में रहने से काम नहीं चलेगा. केवल अतिथि के रूप में आपको यहां नहीं आना चाहिए. आज मैं आया हूं, इसलिए आप यहां आए हो.

“मैं चाहूंगा कि आपका हर दो माह में यहां प्रवास करें. इसके साथ ही जल्द ही यहां के लिए स्थायी डायरेक्टर नियुक्त करें. मंजू जी अभी दो प्रभार देख रही हैं. नोएडा का भी देख रही हैं. यहां का भी देख रही हैं. वह कितना अपडाउन करेंगी.” केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने एफडीडीआई डायरेक्टर से कहा “आप नियुक्ति कीजिए अगले एक माह के अंदर मेरे मंत्रालय में इसकी मुझे जानकारी दीजिए कि किसको अप्वाइंट किया गया है.”

ऐसी ट्रेनिंग मिले, जिससे युवाओं का भविष्य बने

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने विद्यार्थियों से संवाद के दौरान कहा “इस संस्थान का प्रचार प्रसार करें, जिससे आसपास के क्षेत्रों अशोकनगर, चंदेरी, मुंगावली, बीना एवं राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से भी छात्र यहां आकर अध्ययन करें. क्योंकि यहां प्राप्त होने वाला प्रशिक्षण न केवल भविष्य बनाएगा बल्कि पूरे गुना क्षेत्र का भी विकास करेगा. प्रशिक्षण ओर अनुभव के बाद आगे जाकर स्वयं भी अपना उद्योग स्थापित कर दूसरों को भी रोजगार प्रदान करें.”

सिंधिया ने 786 दिव्यांगों को स्वयं बांटे सहायक उपकरण

शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मेगा स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया. दिव्यांगों के किट वितरण शिविर में 5260 दिव्यांगजनों को 22,475 सहायक उपकरण सौंपे. उन्होंने कई लाभार्थियों को स्वयं ट्राइसाइकिल सौंपते हुए सम्मानित भी किया. उन्होंने दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनने की सलाह दी और मंच से ही यह भी दिखाया कि हेलमेट को किस प्रकार लॉक और अनलॉक किया जाता है.

स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा “17 से 24 मार्च तक लगने जा रहे इस विशाल स्वास्थ्य शिविर में एम्स दिल्ली, एम्स भोपाल और मेदांता जैसे देशभर के प्रतिष्ठित संस्थानों से सैकड़ों विशेषज्ञ चिकित्सक शिवपुरी पहुंचे हैं और विभिन्न आधुनिक मशीनों से सुसज्जित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. शिविर में प्रतिदिन 25,000 ओपीडी और 500 से 700 ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है.