ब्रेकिंग
Shramik Sahayata Yojana Fraud: श्रमिक सहायता योजना में धांधली, लेबर इंस्पेक्टर निलंबित और 2 पर केस द... Raipur Hospital Accident: रायपुर में सेप्टिक टैंक साफ करते समय 3 सफाईकर्मियों की मौत, मोवा के निजी अ... Dantewada Wildlife Smuggling: दंतेवाड़ा में बाघ-तेंदुए की खाल बरामद, अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य गिरफ... हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की का... Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान... Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशास... इंदौर मेट्रो पर बड़ा 'ब्रेक'! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की ... कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की 'नंदिनी' निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज... रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट... Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का 'क्राइसिस', बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, ...

हरियाणा राज्यसभा चुनाव: 90 में से 88 विधायकों ने डाला वोट, INLD का वॉकआउट! क्रॉस वोटिंग के डर के बीच शाम को आएंगे नतीजे

 हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए विधानसभा परिसर में सुबह 9 बजे से  वोटिंग शुरू हो गई है। वोटिंग शाम 4 बजे तक चलेगी। शाम 5 बजे काउंटिंग होगी और इसके बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहला वोट डाला। राज्यसभा चुनाव के लिए 01:02 PM बजे तक 68 वोट डाले गए।

पढ़ें लाइव अपडेट—-

इतने डाले गए थे वोट

12 बजकर 50 मिनट तक 50 से ज्यादा विधायक वोट डाल चुके थे।

सवा 12 बजे तक डाले गए थे 40 वोट

राज्यसभा चुनाव में सवा 12 बजे तक 40 वोट डाले गए हैं। ज्यादातर वोटिंग भाजपा विधायकों ने की है। थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा और कलायत विधायक विकास सहारन ने वोट डाल दिए हैं। सीनियर विधायक आफताब अहमद खुद विधायकों को लेकर वोटिंग कराने ले जा रहे हैं। अरोड़ा ने बताया कि अभी तक कांग्रेस के करीब 10 विधायक वोट कर चुके हैं।

अनिल विज ने भी डाला वोट

बता दें कि पिछले काफी समय से मंत्री विज के पैरों में प्लास्टर होने की वजह से विज अपने घर पर ही थे और आज वोटिंग की। इस बारे में जब विज से बात की गई तो मंत्री अनिल विज ने दोनों सीटों पर जीतने का दावा करते हुए कहा कि वोट डालने तो जाना ही है चाहे वे स्ट्रेचर पर जाएं या फिर व्हील चेयर पर।

विधानसभा पहुँचे कांग्रेस विधायक
कैबिनेट मंत्री आरती राव ने वोट डाला
भूपेंद्र हुड्डा के घर से विधानसभा रवाना हुए कांग्रेस MLA
सीएम सैनी ने पहला वोट डाला।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी व बीजेपी के 20 से ज्यादा विधायक विधानसभा पहुंच चुके हैं।
बताया जा रहा है कि आफताब अहमद और बीबी बत्रा विधानसभा पहुंच गए है। आफताब अहमद और बीबी बत्रा को ऑब्जर्वर बनाया गया है।

बता दें कि भाजपा ने संजय भाटिया और कांग्रेस ने कर्मवीर बौद्ध को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा भाजपा नेता सतीश नांदल निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। एक उम्मीदवार को जीत के लिए 31 कोटा वोट चाहिए।

राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने विधायकों को चंडीगढ़ के फाइव स्टार होटल जेडब्ल्यू मैरियट में 14 और 15 मार्च को ट्रेनिंग दी। इन दो दिनों की ट्रेनिंग में विधायकों के 6 सेशन लगाए गए, जिसमें एक सेशन में तीन विधायकों के वोट रद्द हो गए। हालांकि बाद में दोबारा से उन्होंने सही वोटिंग की। कांग्रेस राज्यसभा चुनाव को लेकर पहले ही एक्टिव हो गई थी। 13 मार्च को ही उन्होंने अपने 31 विधायकों को शिमला के गलू स्थित ट्विन टावर होटल में भेज दिया। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत 6 विधायक अलग-अलग कारणों से नहीं गए। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल के साथ तीन अन्य निर्दलीय विधायक, देवेंद्र कादियान, सावित्री जिंदल और राजेश जून हैं। नांदल सिर्फ क्रॉस वोटिंग के जरिए ही जीत सकते हैं।