ब्रेकिंग
मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच 'सुपर' रेस्क्यू! ईरान से सुरक्षित निकले 550 भारतीय; एस. जयशंकर ने बताया... Ladakh Protest: लद्दाख में भारी विरोध प्रदर्शन, 6वीं अनुसूची और राज्य के दर्जे की मांग तेज; सोनम वां... नजारा ऐसा कि पेरिस भूल जाएंगे! श्रीनगर में खुला एशिया का सबसे बड़ा 'ट्यूलिप गार्डन'; 18 लाख फूलों की... संभल प्रशासन को हाई कोर्ट का बड़ा झटका! नमाज पर पाबंदी वाला आदेश रद्द; अदालत ने कहा- 'नमाजियों की सुर... Supaul News: सुपौल में सफाई व्यवस्था ठप, धरने पर बैठे नगर परिषद के कर्मचारी; कूड़े के ढेर में तब्दील... भोजशाला विवाद पर हाई कोर्ट का 'सुपर' एक्शन! नियमित सुनवाई से पहले होगा मौका-मुआयना, 2 अप्रैल से शुरू... Ghaziabad Crime: छुट्टी के विवाद में बैंक गार्ड ने मैनेजर को मारी गोली, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्... Delhi Free Bus Travel: ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए दिल्ली की बसों में मुफ्त यात्रा शुरू, कैबिनेट की... Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में वोटिंग के दौरान 4 विधायक लापता, क्रॉस वोटिंग का बढ़ा खतरा;... बादशाह के गाने 'टटीरी' पर बवाल! बाल आयोग ने सिंगर समेत 3 को भेजा नोटिस; क्या बच्चों का इस्तेमाल पड़ा ...

Jalandhar News: जालंधर में लोगों ने पकड़ा शातिर चोर, मौके पर जमकर हुआ हंगामा; पुलिस के हवाले किया आरोपी

जालंधर : जालंधर में चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं के बीच एक ताजा मामला सामने आया है, जहां लोगों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना डॉक्टर बीआर अंबेडकर चौक (नकोदर रोड) के पास की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रहा था। इसी दौरान चौक के पास एक युवक उसका मोबाइल छीनकर भाग गया। पीड़ित ने तुरंत शोर मचाया और आसपास के लोगों से मदद मांगी। बताया जा रहा है कि पीड़ित ने बाइक से उसका पीछा भी किया, लेकिन आरोपी ने उसे धक्का दे दिया। इसी दौरान कूड़ा उठाने वाले एक व्यक्ति ने हिम्मत दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया।

युवक के पकड़े जाने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और काफी हंगामा हो गया। लोगों का आरोप था कि यह युवक अक्सर इलाके में घूमता रहता है और चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस के बीच कुछ देर बहस भी हुई। इलाके के लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई चोरी की घटनाओं को लेकर पहले भी शिकायतें दी गई थीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बाद में पुलिस ने आरोपी की बाइक कब्जे में ले ली और उसे हिरासत में लेने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।