ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...

तेलंगाना में सनसनीखेज वारदात! ड्रग्स पार्टी में पकड़े गए सांसद और पूर्व विधायक; छापेमारी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग, मची अफरा-तफरी

तेलंगाना पुलिस ने रंगा रेड्डी जिले के एक फार्महाउस छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की है. बताया जा रहा है कि पुलिस एक सूचना के आधार पर रात करीब रात करीब 9:30 बजे फार्महाउस पर पहुंची थी. आरोप है कि तभी वहां मौजूद दिल्ली के रियल एस्टेट कारोबारी नमित शर्मा ने बंदूर से एक रांड गोली चला दी. हालांकि पुलिस ने बाद में सख्ती दिखातें हुए आरोपियों को पकड़ लिया.

पुलिस जांच में पता चला कि यह लाइसेंसी बंदूक रितेश रेड्डी की है. रितेश रेड्डी पूर्व विधायक रोहित रेड्डी के छोटे भाई हैं. पुलिस ने मौके से दो ग्राम सफेद पाउडर भी बरामद किया. शक है कि यह नशीला पदार्थ (ड्रग्स) है. पार्टी में कुल 11 लोग मौजूद थे, जिनमें 10 पुरुष और 1 महिला शामिल है. इनमें पूर्व विधायक पायलट रोहित रेड्डी और टीडीपी के एलुरु सांसद पुट्टा महेश कुमार जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इनके अलावा रितेश रेड्डी, नमित मिश्रा, एम. रमेश, श्रवण कुमार, विजय कृष्ण, रवि और अर्जुन रेड्डी भी वहां मौजूद थे. वहीं पकड़ी गई महिला की पहचान शरीफ़ रेड्डी पत्नी श्रीधर रेड्डी कीके रूप में हुई है.

5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

पुलिस ने बताया कि वहा मिले सभी लोगों का ड्रग टेस्ट किया. इसमें 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इनमें रोहित रेड्डी, नमित मिश्रा, रितेश रेड्डी, कौशिक रवि और अर्जुन रेड्डी के नाम शामिल हैं. चेवेल्ला डीसीपी योगेश गौतम ने बताया कि सभी के सैंपल और भी जांच के लिए भेजे गए हैं. रिपोर्ट आने के बाद पुलिस कानून के हिसाब से सख्त कार्रवाई करेगी. इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस नेता वी. हनुमंत राव ने कहा कि सरकार नशीले पदार्थों के इस्तेमाल के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है.

पूर्व विधायक के फार्महाउस पर हुई पार्टी

फिर भी, मोइनाबाद में पूर्व विधायक पायलट रोहित रेड्डी के फार्महाउस पर हुई एक पार्टी में नशीले पदार्थ पाए गए. ये सब कब तक चलता रहेगा? इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. पार्टी में शामिल लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यह वीकेंड पार्टी मुख्य रूप से आपसी मेल-जोल बढ़ाने के मकसद से रखी थी; इस कार्यक्रम का आयोजन पायलट रोहित रेड्डी ने किया था. फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

कांग्रेस ने की सख्त कार्रवाई की मांग

इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस नेता वी. हनुमंत राव ने कहा कि सरकार नशीले पदार्थों के इस्तेमाल के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है. फिर भी, मोइनाबाद में पूर्व विधायक पायलट रोहित रेड्डी के फार्महाउस पर हुई एक पार्टी में नशीले पदार्थ पाए गए. ये सब कब तक चलता रहेगा? इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.