ब्रेकिंग
मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच 'सुपर' रेस्क्यू! ईरान से सुरक्षित निकले 550 भारतीय; एस. जयशंकर ने बताया... Ladakh Protest: लद्दाख में भारी विरोध प्रदर्शन, 6वीं अनुसूची और राज्य के दर्जे की मांग तेज; सोनम वां... नजारा ऐसा कि पेरिस भूल जाएंगे! श्रीनगर में खुला एशिया का सबसे बड़ा 'ट्यूलिप गार्डन'; 18 लाख फूलों की... संभल प्रशासन को हाई कोर्ट का बड़ा झटका! नमाज पर पाबंदी वाला आदेश रद्द; अदालत ने कहा- 'नमाजियों की सुर... Supaul News: सुपौल में सफाई व्यवस्था ठप, धरने पर बैठे नगर परिषद के कर्मचारी; कूड़े के ढेर में तब्दील... भोजशाला विवाद पर हाई कोर्ट का 'सुपर' एक्शन! नियमित सुनवाई से पहले होगा मौका-मुआयना, 2 अप्रैल से शुरू... Ghaziabad Crime: छुट्टी के विवाद में बैंक गार्ड ने मैनेजर को मारी गोली, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्... Delhi Free Bus Travel: ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए दिल्ली की बसों में मुफ्त यात्रा शुरू, कैबिनेट की... Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में वोटिंग के दौरान 4 विधायक लापता, क्रॉस वोटिंग का बढ़ा खतरा;... बादशाह के गाने 'टटीरी' पर बवाल! बाल आयोग ने सिंगर समेत 3 को भेजा नोटिस; क्या बच्चों का इस्तेमाल पड़ा ...

राहुल गांधी का बड़ा दांव! पीएम मोदी को पत्र लिखकर कांशीराम के लिए मांगा ‘भारत रत्न’; कहा- बहुजन समाज के लिए यही होगी सच्ची श्रद्धांजलि

आज बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम की जयंती है. इस दौरान देशभर में उनको श्रद्धांजली देने का सिलसिला जारी है. कांशीराम के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत रत्न की मांग की है. एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कांशीराम के लिए प्रधानमंत्री से भारत रत्न की मांग की है.

राहुल गांधी ने एक्स पर कहा, “भारत सरकार से सामाजिक न्याय के महान योद्धा और बहुजन चेतना के दिशा निर्देश मान्यवर कांशीराम जी को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग करता हूं.” उन्होंने आगे कहा कि यह सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान कांशीराम जी के साथ उस पूरे आंदोलन को श्रद्धांजलि होगी जिसने करोड़ों बहुजनों को हक, समर्थकों और आत्मसम्मान की राह दिखाई.

बहुजनों के लिए लड़ी लंबी लड़ाई

कांशीराम को मुख्य रूप से दलित और बहुजन राजनीति के जनक, बहुजन समाज पार्टी (BSP) के संस्थापक और दलित-पिछड़े-माइनॉरिटी समुदायों को राजनीतिक शक्ति प्रदान करने वाले महान नेता के रूप में याद किया जाता है. वे भारत में दलित राजनीति को एक नई दिशा देने वाले प्रमुख व्यक्तित्व माने जाते हैं. उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाते हुए, दलितों, अनुसूचित जनजातियों अन्य पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों को एकजुट कर बहुजन की अवधारणा दी, जिसका मतलब है कि देश की 85 फीसद आबादी (बहुजन) को सत्ता में हिस्सेदारी मिलनी चाहिए, न कि सिर्फ 15 फीसद अल्पसंख्यक ऊपरी वर्गों को.

लखनऊ में राहुल गांधी ने किया कांशीराम को याद

शुक्रवार को लखनऊ में राहुल गांधी कांग्रेस के कांशीराम जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए थे. जहां उन्होंने कहा कि अगर UP में कांग्रेस को 100 लोग जीने-मरने वाले मिल गए, तो उतने में काम हो जायेगा. हमारे लिए अंबेडकर और गांधी का संविधान सबसे जरूरी है. आज हम कांशीराम जी को याद करते हैं. उनका जो संघर्ष था, उनका जो विजन था, उनका जो हिंदुस्तान की राजनीति पर इफेक्ट था, उसको हम याद करते हैं और दिल से उनका धन्यवाद करते हैं.