ब्रेकिंग
Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के... Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ 'विक्रम संवत 2083'! क्या है 'रौद्र संवत्सर' और क्यों डरा रहा है इसका ... Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद स... India-Vietnam Summit 2026: दिल्ली में भारत और वियतनाम की अहम बैठक, जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए... Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन... President Murmu Vrindavan Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर मंदिरों में दर्शन का समय बदला, जानें बांके बि... Palam Fire Tragedy: पालम में आग का तांडव, 9 की मौत; रेस्क्यू के दौरान दीवार तोड़कर घुसे पड़ोसी, पुलि... Gautam Buddha Nagar Power Cut: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी का कहर, 150 बिजली पोल धराशायी; 16 गांवों ... Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू स... प्यार के लिए 'बगावत'! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गव...

पावर हाउस स्टेशन पर खाकी का खौफनाक चेहरा! पुलिस कॉन्स्टेबल ने युवक को बंदूक की बट से पीटा; वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल

दुर्ग: जिले के पावर हाउस स्टेशन के पास युवक से पुलिस ने मारपीट की. इसके बाद छावनी थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी एक युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं. पीड़ित युवक की पहचान नागेश साहू के रूप में हुई है, जो भाजपा किसान मोर्चा के नेता आनंद साहू के छोटे भाई बताए जा रहे हैं.

पावर हाउस रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना

जानकारी के मुताबिक 12 मार्च की रात नागेश साहू काम के सिलसिले में भिलाई पहुंचे थे. वह पावर हाउस रेलवे स्टेशन के पास अपने कुछ साथियों के साथ खड़े थे. इसी दौरान छावनी थाने में पदस्थ दो कॉन्स्टेबल लव पांडेय और राकेश चौधरी वहां पहुंचे और आसपास खड़े लोगों को हटाने लगे. पुलिस को देखकर कई लोग वहां से चले गए, लेकिन नागेश और उनके कुछ साथी वहीं खड़े रहे.

बंदूक के बट से मारने का आरोप

इसके बाद वीडियो के मुताबिक कॉन्स्टेबल राकेश चौधरी उनके पास पहुंचते हैं और बंदूक को उल्टा कर उसके बट से नागेश साहू पर वार करते हैं. इसके बाद उनका कॉलर पकड़कर पीछे धकेलते भी दिखे. घटना के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है.

पुलिस पर गुंडागर्दी का आरोप

आनंद साहू समेत कुछ लोग वीडियो के बाद पुलिस की इस कार्रवाई को खुली गुंडागर्दी बता रहे हैं. आरोप है कि पुलिसकर्मी नशे में भी हो सकते थे, क्योंकि उनके शर्ट के बटन खुले हुए थे. नागेश के पहचान वालों ने कहा कि नागेश ने कोई गलती नहीं की थी, इसलिए वह वहां से भागे नहीं. पुलिस का काम आम लोगों की सुरक्षा करना है, न कि उनके साथ मारपीट करना.

एसएसपी से शिकायत की तैयारी

घटना के बाद साहू समाज और भाजपा पदाधिकारियों में नाराजगी है. परिजनों ने कहा है कि वे जल्द ही दुर्ग के एसएसपी से मुलाकात कर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे. फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की बात कही जा रही है.