ब्रेकिंग
मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच 'सुपर' रेस्क्यू! ईरान से सुरक्षित निकले 550 भारतीय; एस. जयशंकर ने बताया... Ladakh Protest: लद्दाख में भारी विरोध प्रदर्शन, 6वीं अनुसूची और राज्य के दर्जे की मांग तेज; सोनम वां... नजारा ऐसा कि पेरिस भूल जाएंगे! श्रीनगर में खुला एशिया का सबसे बड़ा 'ट्यूलिप गार्डन'; 18 लाख फूलों की... संभल प्रशासन को हाई कोर्ट का बड़ा झटका! नमाज पर पाबंदी वाला आदेश रद्द; अदालत ने कहा- 'नमाजियों की सुर... Supaul News: सुपौल में सफाई व्यवस्था ठप, धरने पर बैठे नगर परिषद के कर्मचारी; कूड़े के ढेर में तब्दील... भोजशाला विवाद पर हाई कोर्ट का 'सुपर' एक्शन! नियमित सुनवाई से पहले होगा मौका-मुआयना, 2 अप्रैल से शुरू... Ghaziabad Crime: छुट्टी के विवाद में बैंक गार्ड ने मैनेजर को मारी गोली, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्... Delhi Free Bus Travel: ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए दिल्ली की बसों में मुफ्त यात्रा शुरू, कैबिनेट की... Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में वोटिंग के दौरान 4 विधायक लापता, क्रॉस वोटिंग का बढ़ा खतरा;... बादशाह के गाने 'टटीरी' पर बवाल! बाल आयोग ने सिंगर समेत 3 को भेजा नोटिस; क्या बच्चों का इस्तेमाल पड़ा ...

Uri Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मारा गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी

दुनियाभर में हालात तनावपूर्ण हैं. एक तरफ ईरान- इजराइल जंग जारी है तो वहीं अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच भी तनाव चरम पर पहुंच गया है. इन सब के बाद भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. वह लगातार जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश कर रहा है. हालांकि हर बार सुरक्षाबल उसकी इस कोशिश को नामाकाम कर रहे हैं.

रविवार को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया है. पुलिस के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर 14-15 मार्च की रात बुचर इलाके में संयुक्त अभियान चलाया गया था.

सर्च ऑपरेशन में मारा गया आतंकी

सर्च ऑपरेशन के दौरान सतर्क जवानों ने झाड़ियों में एक संदिग्ध आतंकी की गतिविधि देखी थी. सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर उसे रोकने की कोशिश की, जिसके बाद आतंकी ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में एक पाकिस्तानी आतंकी मारा गया. सेना ने इनपुट के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है.

आतंकी के पास से मिला हथियारों का जखीरा

जम्मू-कश्मीर में पिछले कई महीनों से लगातार आतंकी घुसपैठ की कोशिश में लगे हुए हैं. दूसरी तरफ आतंकियों की हर कोशिश को सुरक्षाकर्मी नाकाम कर रहे हैं. पिछले दिनों भी सेना ने एक आतंकी को मार गिराया था. मुठभेड़ के बाद मौके से AK राइफल, पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है. सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन इलाके में अभी भी जारी है.

सेना के अनुसार, यह आतंकवादी घुसपैठ कर भारतीय सीमा में प्रवेश करने की फिराक में था. सुरक्षा बल इलाके में किसी अन्य आतंकी की मौजूदगी की आशंका के चलते तलाशी अभियान चला रहे हैं. आतंकी के पास मिले हथियारों से साफ है कि यह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था.