ब्रेकिंग
Dattatreya Hosabale on Sant Ravidas: संत परंपरा में श्री रविदास का स्थान अद्वितीय, दत्तात्रेय होसबाल... "अब नहीं डूबेगी दिल्ली!"—CM रेखा गुप्ता ने शुरू किया ड्रेनेज रीमॉडलिंग प्रोजेक्ट; मानसून से पहले जलभ... "सिंहस्थ 2028 में जूना अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा किन्नर अखाड़ा"—महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण का उ... LPG Crisis in India: शिरडी से जम्मू तक गैस की भारी किल्लत, सप्लाई चेन ठप होने से बढ़ी मुसीबत; जानें ... दिल्ली में जनजातीय कला का जलवा! 12 दिनों में बिकीं ₹1.25 करोड़ की कलाकृतियाँ; ट्राइब्स आर्ट फेस्ट का... PM Modi Kolkata Rally: बंगाल में अब 'महाजंगलराज' नहीं चलेगा—PM मोदी; ब्रिगेड ग्राउंड से ममता सरकार क... Nitish Kumar Security Breach: बेगूसराय में सीएम नीतीश की सुरक्षा में चूक, हेलीपैड कैंपस में घुसा सां... मुख्यमंत्री सेहत योजना ने बचाई जान! मोहाली की महिला का हुआ फ्री हार्ट ऑपरेशन; ₹4 लाख का खर्च सरकार न... Israel-Lebanon War: लेबनान पर हमले की तैयारी में इजराइल, हिजबुल्लाह के ठिकानों को खत्म करने का पूरा ... PM Modi in Silchar: असम से पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- पूर्वोत्तर के साथ हुआ सौतेला व्यव...

भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप

भोपाल: देशभर मे गैस सिलेंडर को लेकर सरकार की सख्त हिदायत के बाद भी काला बाजारी कम नहीं हो रही है. भोपाल में जिला प्रशासन पहले ही चेतावनी दे चुका है कि सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालो पर सख्त एक्शन होगा, इसके बाद भी गैस एजेंसी संचालक धड़ल्ले से गैस सिलेंडर की कालाबाजारी में जुटे हुए हैं.भोपाल के कोलार इलाके मे अवैध रूप से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ कोलार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सिलेंडरों से भरी एक बोलेरो पिकअप वाहन को पकड़ लिया, जिसमें 25 गैस सिलेंडर भरे हुए थे. पुलिस ने खाद विभाग और एसडीएम को इसकी सूचना दी है.

ब्लैक में बेचने ले जा रहे थे 25 सिलेंडर

कोलार पुलिस के मुताबिक इन 25 सिलेंडरों को महंगे दाम पर ब्लैक में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था. तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बोलेरो पिकअप को रोका. जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें 25 गैस सिलेंडर रखे हुए पाए गए. मौके पर मौजूद ड्राइवर इन सिलेंडरों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज और रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, जिससे ये साफ हो गया की अवैध परिवहन और कालाबाजारी है.

खाद्य विभाग व एसडीएम को भी भेजी जानकारी

शुरूआती जांच में सामने आया है कि सिलेंडरों को अवैध तरीके से इकट्ठा कर उनकी कालाबाजारी की जा रही थी. कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी ने बताया, ” हमने इसकी सूचना फूड विभाग और एसडीएम कार्यालय को दे दी है, जिससे आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा सके. गैस सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.” थाना प्रभारी ने कहा कि जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि सिलेंडर कहां से लाए गए थे और उन्हें कहां सप्लाई किया जाना था.

फिलहाल वाहन और वाहन चालक को थाने लाकर पूछाताछ की जा रही है.गैस सिलेंडर की कालाबाज़ारी को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने एक टीम भी बना दी है. ये टीम लगातार काला बाजारी करने वालों पर नजर रखे हुए है.