ब्रेकिंग
Dattatreya Hosabale on Sant Ravidas: संत परंपरा में श्री रविदास का स्थान अद्वितीय, दत्तात्रेय होसबाल... "अब नहीं डूबेगी दिल्ली!"—CM रेखा गुप्ता ने शुरू किया ड्रेनेज रीमॉडलिंग प्रोजेक्ट; मानसून से पहले जलभ... "सिंहस्थ 2028 में जूना अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा किन्नर अखाड़ा"—महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण का उ... LPG Crisis in India: शिरडी से जम्मू तक गैस की भारी किल्लत, सप्लाई चेन ठप होने से बढ़ी मुसीबत; जानें ... दिल्ली में जनजातीय कला का जलवा! 12 दिनों में बिकीं ₹1.25 करोड़ की कलाकृतियाँ; ट्राइब्स आर्ट फेस्ट का... PM Modi Kolkata Rally: बंगाल में अब 'महाजंगलराज' नहीं चलेगा—PM मोदी; ब्रिगेड ग्राउंड से ममता सरकार क... Nitish Kumar Security Breach: बेगूसराय में सीएम नीतीश की सुरक्षा में चूक, हेलीपैड कैंपस में घुसा सां... मुख्यमंत्री सेहत योजना ने बचाई जान! मोहाली की महिला का हुआ फ्री हार्ट ऑपरेशन; ₹4 लाख का खर्च सरकार न... Israel-Lebanon War: लेबनान पर हमले की तैयारी में इजराइल, हिजबुल्लाह के ठिकानों को खत्म करने का पूरा ... PM Modi in Silchar: असम से पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- पूर्वोत्तर के साथ हुआ सौतेला व्यव...

Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक

शिवपुरी: करैरा नगर में नया बस स्टैंड स्थित कनकने वस्त्रालय के मकान, दुकान और गोदाम में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि मकान और गोदाम पूरी तरह जलकर खाक हो गया. जबकि दुकान को कुछ हद तक बचा लिया गया. घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन कपड़े और साड़ियों का बड़ा स्टॉक जलने से लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है.

जानकारी के मुताबकि, जगदीश कनकने करैरा में नया बस स्टैंड इलाके में रहते हैं. यहां उनकी कनकने वस्त्रालय के नाम से दुकान और गोदाम है. शुक्रवार रात करीब 3 बजे अचानक भीषण आग लग गई. इस घटना में लाखों रुपए के कपड़े और साड़ियां जलकर राख हो गईं. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद शनिवार सुबह 6 बजे आग पर काबू पा लिया.

छज्जे में साड़ी बांधकर नीचे उतरा परिवार
बताया गया है कि कपड़ा व्यापारी जगदीश कनकने के मकान में नीचे दुकान और उसके पीछे गोदाम था. ऊपरी मंजिल पर उनका परिवार रहता था. रात में आग लगने से गोदाम और मकान पूरी तरह उसकी चपेट में आ गए. धुआं बढ़ने पर परिवार के सदस्यों ने छज्जे से साड़ी बांधकर नीचे उतरकर किसी तरह अपनी जान बचाई.

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां ने की 3 घंटे मशक्कत
आग पर काबू पाने के लिए करैरा नगर परिषद के साथ ही शिवपुरी, नरवर और मगरौनी से फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी, तब जाकर स्थिति को नियंत्रण में किया जा सका. मकान मालिक जगदीश कनकने ने बताया कि, ”आगजनी में उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. उनका घर और दुकान गोदाम पूरी तरह चलकर बर्बाद हो गया.” आग किन कारणों से लगी वह नहीं बता सके. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पड़ताल पुलिस कर रही है.

करैरा थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई ने बताया कि, ”शुक्रवा-शनिवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया और सुबह तक आग पर काबू पा लिया गया. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.”