ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...

Chaitra Navratri 2026: क्यों महाअष्टमी को माना जाता है सबसे शक्तिशाली दिन? जानें मां महागौरी की पूजा का रहस्य और महत्व

Chaitra Navratri Ashtami 2026: चैत्र नवरात्रि के नौ दिन माता दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. चैत्र नवरात्रि बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है. चैत्र नवरात्रि से ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत मानी जाती है. इस साल 19 मार्च से नवरात्रि शुरू हो रही है, जिसका समापन 27 मार्च को होगा. चैत्र नवरात्रि में भक्त पूजा-पाठ और उपवास रखते हैं. मान्यता है कि माता दुर्गा इस समय धरती लोक पर आती हैं और अपने भक्तों के दुख दूर करती हैं.

नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि बहुत विशेष मानी जाती है. इसे महाष्टमी और महानवमी भी कहा जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बार चैत्र नवरात्रि की महाष्टमी कब है? साथ ही जानते हैं कि ये क्यों इतनी खास मानी जाती है?

चैत्र नवरात्रि अष्टमी 2026 शुभ मुहूर्त

  • चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि 25 मार्च 2026 दोपहर 01 बजकर 50 मिनट से शुरू होगी.
  • ये तिथि 26 मार्च 2026 सुबह 11 बजकर 48 मिनट तक रहेगी.

नवरात्रि की अष्टमी तिथि इसलिए खास

नवरात्रि के आठवें दिन माता महागौरी की पूजा की जाती है. माता महागौरी मातृत्व की देवी मानी जाती हैं, जो अपने भक्तों पर हमेशा अपना आशीर्वाद बनाकर रखती हैं. माता आध्यात्मिक शक्ति देने वाली भी हैं. इनकी पूजा से भय से भी मुक्ति प्राप्त होती है. इन्हें अन्नपूर्णा भी कहा जाता है. यही वजह है कि नवरात्रि के आठवें दिन कन्याओं को भोजन करवाया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि की अष्टमी तिथि के दिन ही माता ने चंड-मुंड नामक दानवों का संहार किया था.

अष्टमी तिथि का महत्व

नवरात्रि का आठवां दिन पूजा-पाठ के लिए बहुत खास होता है. धार्मिक ग्रंथों जैसे देवी भागवत पुराण और मार्कंडेय पुराण में अष्टमी और नवमी तिथि विशेष फलदायी बताई गई है. मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से माता दुर्गा के आठवें स्वरूप माता दुर्गा की पूजा-अराधना करता है, तो इससे जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं. भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.