ब्रेकिंग
Haryana Aviation News: भिवानी हवाई पट्टी पर सीएम सैनी ने किया नए हैंगर और एटीसी का उद्घाटन; जानें क्... Haryana UG Admission 2026: स्नातक कोर्सेज में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी; अब 30 जून तक करें ऑनलाइन आवे... Kaithal Cyber Crime: फेसबुक पर दोस्ती, फिर लाखों की ठगी; 2 नाइजीरियन नागरिकों समेत 5 गिरफ्तार Haryana Administrative Reshuffle: आईएएस सत्येन्द्र दूहन को मिली नई जिम्मेदारी; हरियाणा कौशल विकास मि... Haryana Weather Update: हिसार में बारिश से भीषण गर्मी से मिली राहत; जानें कब तक सक्रिय रहेगा मानसून ... Dharam Singh Chhokar Bail: पूर्व विधायक की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; होमबायर्स को मुआवजा देने की ... Hansi News: भाखड़ा पाइपलाइन की मांग को लेकर चानौत गांव में बवाल; ग्रामीणों और पुलिस के बीच टकराव Morena News: नगर निगम में घमासान; महापौर ने भंग की MIC, भ्रष्टाचार के आरोपों से बढ़ी राजनीतिक गरमाहट Ratlam News: रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच में ब्रेक चिपका, पहियों से निकला धुआं; यात्रियों में मची अफरात... Damoh News: खाकी का मानवीय चेहरा; हटा टीआई सुधीर बेगी और समाजसेवियों ने गरीब बेटी की शादी का पूरा सा...

CBI का अपने ही ‘घर’ में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत बड़ी कार्रवाई, विभाग में हड़कंप

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख दिखाते हुए CBI ने अपने ही एक अधिकारी को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी इंस्पेक्टर का नाम दीपक फलस्वाल है, जो दिल्ली में तैनात था. उसे 10 मार्च को गिरफ्तार किया गया. सीबीआई के अनुसार, इंस्पेक्टर पर आरोप है कि उसने एक निजी व्यक्ति से रिश्वत की मांग की थी.

बताया जा रहा है कि उस व्यक्ति के खिलाफ सीबीआई में दर्ज एक शिकायत पर कार्रवाई न करने के बदले यह रिश्वत मांगी गई थी. मामले की जानकारी मिलने के बाद सीबीआई ने तुरंत केस दर्ज किया और कार्रवाई करते हुए आरोपी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसकी रिहायशी जगह पर भी तलाशी ली गई.

इस दौरान कुछ अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड बरामद किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे आगे की पूछताछ के लिए दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई सख्त

भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई लगातार ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति का पालन कर रही है. जांच एजेंसी उच्च स्तरीय अधिकारियों पर लगातार शिकंजा कस रही है. पंजाब में भ्रष्टाचार मुक्त शासन की नीति के तहत सीबीआई ने रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के ठिकानों पर छापेमारी की और उन्हें रिश्वत के मामले में हिरासत में लिया.

वहीं, रक्षा मंत्रालय में तैनात एक लेफ्टिनेंट कर्नल को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया, जिसके पास से करोड़ों की नकदी बरामद हुई. इसे सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत दंडात्मक कार्रवाई बताया गया. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई एक मिशन है और जांच एजेंसियों को भ्रष्टाचारियों पर कठोर कार्रवाई करने की पूरी छूट दी गई है.