ब्रेकिंग
Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर... फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का... Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे ... जयशंकर का 'मास्टरस्ट्रोक'! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत,... गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— "अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें"; देश मे... नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-... भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी ल... Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; ... Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों... अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का 'यलो अलर्ट'; पहाड़ों पर भा...

सावधान! हरियाणा में प्लॉट खरीदने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें; सरकार ने रजिस्ट्री के नियमों में किया बड़ा बदलाव, एक गलती और पैसा डूब जाएगा

चंडीगढ़ : हरियाणा में धड़ल्ले से काटी जा रही अवैध कॉलोनियों को रोकने के लिए सरकार कड़ा कदम उठाने जा रही है। अब एक एकड़ से कम रिक्त भूमि की अदला-बदली के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) लेना अनिवार्यता होगा। सरकार इसके लिए हरियाणा नगरीय क्षेत्र विकास एवं विनियमन (संशोधन) 2026 लाएगी। विधेयक अभी एक एकड़ से कम क्षेत्रफल की किसी रिक्त भूमि की अदला-बदली, विक्रय, पट्टा या उपहार के रूप के रूप में अंतरण के लिए दस्तावेज के पंजीकरण से पहले नगर एवं ग्राम नियोजन निदेशक या अधिकृत किसी अधिकारी के माध्यम से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) का नियम है। अब सरकार विधेयक में संशोधन करके नियमों को सख्त बनाएगी।

सरकार का उद्देश्य धारा-7 के तहत क्षेत्र में आने वाली जमीनों की अदला-बदली को रोकना है। अब धारा-7 ए में संशोधन करके सरकार विनियमन विलेख को भी उक्त प्रावधानों में शामिल करेगी। इससे अवैध कॉलोनियों में ऐसे भूखंडों की खरीद-फरोख्त को रोका जा सकेगा।

सरकार के संज्ञान में आया है कि कुछ छोटे भूखंडों की अदला-बदली करके बाद में अधिसूचित शहरी क्षेत्रों में कहीं बड़े या अधिक मूल्यवान भूखंड लिए जा रहे हैं। ऐसे लेन-देन कानूनी रूप से अदला-बदली (एक्सचेंज) कहलाते हैं मगर अप्रत्यक्ष रूप से विक्रय लेन-देन होते हैं। सरकार को इन कारणों से राजस्व का भी नुकसान हो रहा है।