ब्रेकिंग
Parliament Face-off: फारूक अब्दुल्ला की सुरक्षा पर मल्लिकार्जुन खरगे और जेपी नड्डा के बीच तीखी बहस, ... Jaipur Double Murder: जयपुर में पति ने पत्नी और बेटी की तलवार से वारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; घरे... Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर... फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का... Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे ... जयशंकर का 'मास्टरस्ट्रोक'! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत,... गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— "अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें"; देश मे... नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-... भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी ल... Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; ...

मेघालय में फिल्मी अंदाज में आरोपी को छुड़ाने की कोशिश! पुलिस की फायरिंग में एक युवक को लगी गोली; इलाके में भारी तनाव, जानें क्या हुआ?

नूंह: जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में मेघालय पुलिस की टीम से गिरफ्तार आरोपी राहुल खान को छुड़ाने का प्रयास किया गया. इस दौरान पुलिस पर हमला हुआ और सरकारी कार्य में बाधा डाली गई. पुलिस ने अपनी सुरक्षा के लिए फायरिंग की, जिसमें एक युवक के पैर में गोली लगी. घायल युवक को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है और उसकी स्थिति स्थिर बताई गई है.

पुलिस ने दर्ज किया मामला: पिनगवां थाना पुलिस ने मेघालय पुलिस के सब-इंस्पेक्टर अर्किडालांग वाहलांग की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. इसमें 12 नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है.

जानें पूरा मामला:एटीएम लूट के मामले में गिरफ्तार राहुल खान को मेघालय पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जा रही थी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूंह आयुष यादव ने प्रेसवार्ता में बताया, “राहुल ने वाहन रुकवाने की जिद की और अचानक स्टेयरिंग पकड़कर गाड़ी पलटाने की कोशिश की, ताकि वह पुलिस हिरासत से भाग सके.”

भीड़ ने किया पुलिस पर हमला:अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूंह आयुष यादव ने आगे कहा कि, ” घटना स्थल पर 20-30 लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं. भीड़ ने पुलिस वाहन को घेर लिया और गाड़ी की चाबी तथा पुलिस के हथियार छीनने का प्रयास किया. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए फायरिंग की. फायरिंग भीड़ को हटाने के उद्देश्य से की गई थी.”

पुलिस की फायरिंग में घायल हुआ युवक: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूंह आयुष यादव ने कहा कि, ” पुलिस की फायरिंग में शिकरावा निवासी तारीफ खान के पैर में गोली लगी. उन्हें रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है. अब उसकी हालत स्थिर है और उसे पूरी चिकित्सा देखभाल मिल रही है.”

नामजद आरोपियों की पहचान: शिकायत में भीड़ में शामिल लोगों की पहचान की गई है. इनमें नसीम, फारूख, मैमुना, सहरुनी, मुस्तकीम, साहिद, खुद्दी, खालिद, भुप्पत, जफर और तारीफ खान शामिल थे. पुलिस ने घटना स्थल से दो खाली कारतूस, खून के नमूने और खून से सनी पैंट बरामद किए. पुलिस की मानें तो एफएसएल टीम और जांच टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जमा किए हैं.

आरोपी राहुल का आपराधिक रिकॉर्ड: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि, “आरोपी राहुल खान पहले भी कई मामलों में वांछित था. आरोपी असम और अरुणाचल प्रदेश में एटीएम काटने की वारदातों को अंजाम दिया है. राहुल इसके अलावा मुकदमा नं. 635/2020, 930/2020 और 221/2021 में भी वांछित है.”

गिरफ्तारी के प्रयास जारी: आयुष यादव ने बताया कि, “आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया है. हमने अलग-अलग टीमों को दबिश देने के लिए लगाया है और जल्द ही सभी आरोपी पकड़ लिए जाएंगे.”