ब्रेकिंग
UCC पर सुप्रीम कोर्ट का 'सुप्रीम' फैसला! केंद्र को बड़ी टिप्पणी—"अब समय आ गया है, देश में लागू हो सम... Priyanka Gandhi in Lok Sabha: राहुल गांधी के बचाव में उतरीं प्रियंका गांधी, बोलीं- 'निडर' हैं मेरे भ... Lok Sabha News: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, गौरव गोगोई ने नरवणे की किताब से सरकार को घेरा; सद... नैनीताल पर 'जल प्रलय' का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंस... Rahul Gandhi in Sonipat: सोनीपत के मदीना गांव पहुंचे राहुल गांधी, किसान संजय की बेटी को दिया आशीर्वा... Katni Road Accident: कटनी में बड़ा सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 4 की मौत और 5 घायल; अस्पताल में... UP में रजिस्ट्री का खेल खत्म! अब बिना 'खतौनी' में नाम के नहीं बेच पाएंगे जमीन; योगी सरकार का भू-माफि... भागलपुर में भी बनेगा 'मरीन ड्राइव'! पटना की तरह गंगा किनारे चमकेगी सिल्क सिटी; बिना घर तोड़े तैयार ह... Mamata Banerjee vs ECI: ममता बनर्जी ने ड्राइंग के जरिए जताया 'SIR' का विरोध, चुनाव आयोग पर लगाया वोट... अतुल निहाले की फांसी पर लगी रोक! 5 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या का है मामला; 3 धाराओं में मिली थ...

रांची सिविल कोर्ट में ‘बम’ का खौफ! फिर मिली उड़ाने की धमकी; कोर्ट परिसर खाली, डॉग स्क्वायड और BDS टीम का सर्च ऑपरेशन शुरू

रांची: रांची सिविल कोर्ट में एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. अज्ञात शख्स के द्वारा ई-मेल कर धमकी दी गई है. धमकी देने वाले शख्स ने पूरे कोर्ट परिसर को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी दी है. ई-मेल में 14 साइनाइड बमों के प्रयोग की बात कही गई है. जिसके बाद एक बार फिर से बम निरोधक दस्ता एक्टिव हो गया है.

सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी का तीसरा मामला

पिछले 1 महीने से राजधानी रांची में किसी अज्ञात शख्स के द्वारा लगातार बम धमाके करने की धमकी ई-मेल के माध्यम से दी जा रही है. कभी सिविल कोर्ट , कभी डीसी कार्यालय तो कभी पासपोर्ट ऑफिस. इन महत्वपूर्ण स्थानों पर बम विस्फोट करने की धमकी देने वाला शख्स कौन है यह पुलिस के लिए भी एक अबूझ पहेली बनी हुई है. इसी बीच मंगलवार को एक बार फिर से ई-मेल भेजकर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने का तीसरा मामला है.

“इंसाफ मिलता नहीं, इसलिए उड़ा देंगे कोर्ट को”

धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद रांची के कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय बम निरोधक दस्ते के साथ सिविल कोर्ट पहुंचे और कोर्ट परिसर की जांच की. डीएसपी ने बताया कि एक बार फिर से ई-मेल के जरिए बम धमाका करने की धमकी दी गई है. जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है. कोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस बार ई-मेल के जरिए 14 साइनाइड बमों के प्रयोग कर को बिल्डिंग को उड़ाने की धमकी दी गई है. ई-मेल में यह भी लिखा गया है कि जब इंसाफ मिलता ही नहीं, इसलिए कोर्ट को उड़ा देंगे.

लगातार मिल रही धमकी

राजधानी रांची में इन दोनों एक अज्ञात ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति की वजह से दहशत का माहौल है. अब तक तीन बार रांची सिविल कोर्ट को बम धमाके में उड़ने की धमकी दी गई है. जबकि एक-एक बार रांची डीसी ऑफिस और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है.

प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

रांची के कोतवाली और सुखदेवनगर थाने में इस संबंध में फिर भी अज्ञात व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है, लेकिन पुलिस अभी तक ई-मेल भेज कर धमकी देने वाले शख्स की पहचान नहीं कर पाई है. जिसकी वजह से उसकी गिरफ्तारी भी नहीं हो पा रही है.

बेहद खतरनाक तरीके से दी जा रही है धमकी

पहली बार 6 फरवरी 2026 को रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. इस मामले में पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज की गई थी. रांची पुलिस की ओर से बताया गया है कि ई-मेल के माध्यम से कोर्ट बिल्डिंग में कई जगह आरडीएक्स और आईईडी लगाने का जिक्र किया गया था. वहीं धमकी भरे ई-मेल में यह भी लिखा गया था कि अगर आईईडी एक्टिवेट नहीं होता है तो आतंकियों के द्वारा कोर्ट बिल्डिंग में आत्मघाती धमाका कर बिल्डिंग को उड़ा दिया जाएगा.

कुछ इसी तरह से दूसरी बार भी कोर्ट बिल्डिंग को उड़ाने की धमकी दी गई थी. पुलिस अभी इस मामले की जांच कर ही रही थी कि कुछ ही दिन बाद रांची के डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. तीनों मामले की जांच चली रही थी कि तभी 6 मार्च को रांची के पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ा देने की धमकी दे दी गई.

कौन भेज रहा धमकी भरा ई-मेल

रांची पुलिस और साइबर टीम दोनों ही उस अज्ञात धमकी देने वाले शख्स की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक उन्हें इसमें कोई सफलता हाथ नहीं लग पायी है. इस संबंध में जो एफआईआर रांची पुलिस के द्वारा दर्ज की गई है. जिसमें यह बताया गया है कि Arundale_kumar.hotmail.com आईडी वाले शख्स के द्वारा सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.ई-मेल भेजने वाले शख्स ने धमकी भरे ई-मेल में आत्मघाती हमले से लेकर धमाकों में आरडीएक्स और आईईडी तक का जिक्र किया है.

लगातार परेशान है पुलिस और बीडीएस टीम

ई-मेल के जरिए बम धमाकों की धमकी मिलने की वजह से पुलिस बेहद परेशान है. धमकी मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता और पुलिस को अपना काफी समय धमकी देने वाले शख्स की धमकी की सच्चाई पता करने में लग जा रहा है, क्योंकि रांची पुलिस कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है. इसलिए जब-जब धमकी भरा पत्र आया, तब-तब बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और कार्यालय परिसर को खंगाला गया. अब तक चार बार रांची पुलिस और बम निरोधक दस्ते को अपना कीमती समय बम की धमकी मिलने के बाद विस्फोटकों की तलाश में बर्बाद करना पड़ा है.

कब-कब मिली धमकी

सबसे पहले छह फरवरी को ई-मेल भेजकर सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई थी. धमकी भरा ई-मेल आने के बाद लगातार दो दिनों तक सिविल कोर्ट परिसर को बम निरोधक दस्ते के द्वारा खंगाला गया. दूसरी बार 28 फरवरी को एक बार फिर ई-मेल भेज कर रांची सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई. धमकी के बाद घंटों पुलिस और बम निरोधक दस्ता परेशान रहा.

12 फरवरी को रांची समाहरणालय को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. सिविल कोर्ट की तरह समाहरणालय भवन को उड़ाने की धमकी भी ई-मेल के जरिए ही दी गई थी. ई-मेल में लिखा गया था कि समाहरणालय को सल्फरनाइट्रेट बम से उड़ा दिया जाएगा. धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट थी और तुरंत बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुला कर जांच शुरू करवा दी गई थी.

राजधानी रांची में ई-मेल के जरिए बम धमाका करने की धमकी एक बार फिर दी गई है. इस बार पासपोर्ट ऑफिस में धमाका करने की धमकी आई. 06 मार्च को धमकी भरा ई-मेल भेज रांची स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम विस्फोट में उड़ा देने की धमकी दी गई है.