ब्रेकिंग
सावधान! दुर्ग-रायपुर के बीच 18 मार्च तक बंद रहेगा कुम्हारी फ्लाईओवर; भारी जाम और रूट डायवर्जन की तैय... दुर्ग में गैस सिलेंडर पर 'महा-संग्राम'! कांग्रेस ने फूंका पुतला, बीजेपी बोली- "रसोई तक पहुँचा अंतररा... नक्सलवाद के 'डेथ जोन' में तिरंगा! अबूझमाड़ का बोटेर बना शांति का प्रतीक; जहाँ मारा गया था बसवराजू, व... गजब का खेल! गरीब के 'पीएम आवास' पर प्रशासन का कब्जा; मकान मालिक बाहर और घर के अंदर खुल गया आंगनबाड़ी... छत्तीसगढ़ सदन में 'परिवहन' पर घमासान! भूपेश बघेल का तीखा हमला— "मंत्री का विभाग पर कंट्रोल नहीं"; वि... सहकारी बैंक की जमीन पर 'कब्जा', सदन में मचा कोहराम! कांग्रेस का आरोप— खास आदमी को फायदा पहुंचाने के ... "उद्योगपतियों के लिए कट रहे जंगल!" कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला; बोली- पूंजीपतियों के फायदे के लिए... Rice Scam Update: छत्तीसगढ़ सदन में गूंजा 'मुसुआ' धान घोटाला, कांग्रेस का वॉकआउट; जानें क्या है पूरा... नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा 'अलर्ट'; क्या अब कभी... MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवा...

Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता

मध्य प्रदेश के श्योरपुर स्थित कूनो में एक बार फिर मादा चीते ने शावकों को जन्म दिया है. मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म दिया है, जिससे देशभर में चीतों की संख्या अब 50 से अधिक हो गई है. माना जा रहा है कि प्रोजेक्ट चीता के तहत नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से आए चीते भारतीय वातावरण में ढल गए हैं. अब कूनो के जंगल में भारतीयों चीतों की संख्या अधिक हो गई है.

दरअसल, बीते दिन कूनो जंगल से बड़ी खुशखबरी आई है मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म दिया. इसके साथ ही भारत में चीतों की संख्या की 50 से अधिक होने का दावा किया जा रहा है. कूनो में लगातार बढ़ रही चीतों की संख्या से प्रोजेक्ट चीता के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है. मादा चीता ज्वाला ने कूनो जंगल में पांच शावकों को जन्म दिया है. पांचों बिलकुल स्वस्थ हैं.

सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

राज्य के सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर मादा चीता ज्वाला और उसके शावकों का वीडियो शेयर किया है. साथ प्रोजेक्ट चीता से जुड़े लोगों को बधाई दी है. वहीं, पांच शावकों के जन्म के साथ ही भारत में चीतों की संख्या 50 पार पहुंच गई. अब भारत में चीतों की कुल संख्या 53 हो गई है.

जानकारी के अनुसार, पिछले महीने मादा चीता गामिनी ने चार शावकों को जन्म दिया था. अब ज्वाला ने पांच शावकों की जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या बढ़ाई है. कूनो के जंगल चीतों से गुलजार हैं. कूनो के चीते जंगल की सीमा लांघकर राजस्थान में भी प्रवेश कर रहे हैं. जानकारों का कहना है कि कूनो की क्षमता इतने चीतों को रखने की नहीं है. सरकार अब सागर के नौरादेही अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी कर रही है.

तीसरी बार मां बनी ‘ज्वाला’

वहीं एक्सपर्ट ने बताया कि मादा चीता ज्वाला ने तीसरी शावकों को जन्म दिया है. माना जा रहा है कि नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से आए चीते भारतीय वातावरण में ढल गए हैं. वहीं अब देश में चीतों की कुल संख्या 53 हो गई है. चीते की संख्या अधिक होने की वजह से अब ये राजस्थान की तरफ जा रहे हैं.