ब्रेकिंग
Ranchi Rain & Storm Alert: रांची में भारी बारिश-आंधी का कहर; डोरंडा में स्कूल बस पर गिरा बड़ा पेड़, ... Giridih Murder News: गिरिडीह में ASI के बेटे की पीट-पीटकर हत्या; SIT गठित, आजसू नेता समेत 6 से अधिक ... Ranchi Violence 2022 Verdict: रांची उपद्रव केस में बड़ी अदालत का फैसला; 5 उपद्रवी दोषी करार, 2-2 साल... Jharkhand Medical News: झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी UG-PG सीटें; RINPAS में शुरू होंगी साइक... Yamuna Expressway Bus Fire Update: महोबा के भाजपा नेता की पत्नी और बेटा भी स्लीपर बस अग्निकांड के बा... Etawah News: सीएमओ ऑफिस के बाद जिला पूर्ति कार्यालय में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश, एंटी करप्शन टीम ने क... Delhi Crime News Kalka Ji: जन्मदिन पर कालकाजी मंदिर गई लड़की से हैवानियत, आरोपियों ने आज़माया खौफनाक ... AI Face Swap Controversy Delhi: जंतर मंतर प्रदर्शन के दौरान महिला की फोटो से छेड़छाड़, पुलिस ने शुरू... UP ITS 2026 Opening News: उत्तर प्रदेश की औद्योगिक ताकत का भव्य प्रदर्शन, जानिए कैसे पहुंचे इंडिया ए... IMD Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश क...

Weather Update 2026: दिल्ली-NCR में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लू का कहर; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली के लोगों को पिछले कुछ दिनों से असामान्य रूप से मौसम से पहले ही गर्मी का अनुभव करना पड़ रहा है. दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. सोमवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य तापमान से पांच डिग्री रहा. अधिकतम तापमान लगातार तीसरे दिन 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा. वहीं आज भी दिल्ली में आज तापमान 37 डिग्री तक जाने का अनुमान है.

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिन का तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. हालांकि, 12 मार्च से दिन और रात के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है. न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस हो गया.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण सुबह के समय इस क्षेत्र में बादल बनने लगे, जिससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई. मंगलवार को न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया है. हालांकि, 12 मार्च तक यह गिरकर 16 से 18 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है.

शहर के कुछ हिस्सों में कुछ समय से बादल छाए रहने के बावजूद, सोमवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री अधिक था. रविवार को यह 35.5 डिग्री सेल्सियस और शनिवार को 35.7 डिग्री सेल्सियस था, जिससे यह कम से कम 15 वर्षों में पहली बार है जब पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है.

यूपी में भीषण गर्मी

उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. राज्य के ज्यादातर जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और कई स्थानों पर इससे भी अधिक दर्ज किया जा रहा है. आगरा, झांसी और बुंदेलखंड क्षेत्र के कई जिलों में पारा 38 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. इससे दोपहर के समय लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्के बादल छाने की संभावना है.

इन राज्यों में लू-बारिश का अलर्ट

वहीं हिमाचल प्रदेश में छिटपुट इलाकों में लू और भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है. 11 और 12 मार्च को प्रदेश में गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है, साथ ही 10-14 मार्च के दौरान राज्य भर में छिटपुट हल्की बारिश/बर्फबारी हो सकती है.

पश्चिमी राजस्थान में 10 मार्च के दौरान लू चलने की संभावना है. राज्य के कई जिलों में अभी से भीषण गर्मी का सामान करना पड़ रहा है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में तापमान और भी बढ़ सकता है. वहीं 10 मार्च को उत्तरी गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र और कच्छ में लू चलने की संभावना है. 10 मार्च को गुजरात के तटीय क्षेत्रों में गर्म और उमस भरे मौसम रहने की संभावना है.