ब्रेकिंग
PM मोदी का युवाओं को बड़ा मंत्र: हेल्थ सेक्टर में आएगी नौकरियों की बाढ़! केयरगिवर्स की बढ़ती डिमांड ... शराब नीति केस में नया मोड़: अरविंद केजरीवाल समेत 23 लोगों को हाई कोर्ट का नोटिस; CBI अफसर को बड़ी राह... "डिमांड फर्स्ट, डिस्टर्ब लेटर!" प्रल्हाद जोशी ने विपक्ष की थ्योरी का किया पर्दाफाश; स्पीकर के खिलाफ ... Pune News: युद्ध के कारण पुणे में गैस सप्लाई बाधित, PMC ने बंद किए 18 गैस श्मशान घाट; वैकल्पिक व्यवस... पशुपति पारस का बड़ा दांव! प्रिंस राज को सौंपी RLJP की कमान, बनाए गए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष; क्य... अलवर में रफ्तार का तांडव! डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई करोड़ों की BMW कार; हादसे में एक की दर्दनाक ... Crime Update: पत्नियों की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार; साइबर क्राइ... Bareilly Crime News: बरेली में संपत्ति विवाद को लेकर मां-बेटियों पर जानलेवा हमला, आरोपी जेठ ने बीच स... लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्म यात्रा को मंजूरी! प्रशासन ने थमाई 16 'सख्त' शर्तों की ... Sharjeel Imam Interim Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने शरजील इमाम को दी अंतरिम जमानत, भाई के निकाह में होंग...

भोपालपटनम में ‘मवेशी तस्करी’ का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त! जंगल के रास्ते तेलंगाना ले जाए जा रहे 171 मवेशी बरामद; 9 तस्कर गिरफ्तार

बीजापुर : बीजापुर जिले के भोपालपटनम थाना पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. 171 कृषि कार्यों से पशुओं गाय, बैल और बछड़े को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया है. पुलिस ने इस मामले में कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारी एएसपी चंद्रकांत गोवर्ना ने जानकारी में बताया कि पकड़े गए आरोपियों में तेलंगाना के 3, महाराष्ट्र के 5 और बीजापुर जिले का 1 व्यक्ति शामिल है.

तेलंगाना की ओर ले जाए जा रहे थे पशु

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ मवेशी तस्कर उल्लूर घाटी–चिल्लामरका के जंगल पहाड़ी रास्ते से कृषि पशुओं को हांककर तेलंगाना की ओर ले जा रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और मवेशियों को ले जा रहे आरोपियों को पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान आरोपियों के पास पशुओं के स्वामित्व एवं परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए. मौके पर गवाहों की उपस्थिति में कुल 171 नग कृषक पशु (गाय, बैल एवं बछड़े) बरामद किए गए.

सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय मवेशी तस्करी नेटवर्क के खिलाफ लगातार निगरानी रखी जा रही है. ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी- चंद्रकांत गोवर्ना,एएसपी

पुलिस ने सभी मवेशियों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराकर सुरक्षा के लिए नगर पंचायत भोपालपटनम के गौठान में रखा है. वहीं गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण संशोधन अधिनियम 2011 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है.