ब्रेकिंग
Raipur Child Kidnapping News: गुढ़ियारी में 1 साल के बच्चे का अपहरण; कमर में बांधकर बाइक से भागा आरो... Bilaspur High Court PIL News: टॉयलेट में बर्तन धोने को मजबूर मरीज! कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट पर चीफ ज... Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु...

Punjab Budget 2026: ‘मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना’ शुरू, महिलाओं को मिलेंगे ₹1000 और SC महिलाओं को ₹1500 प्रति माह; 13 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन

पंजाब में सरकार ने 8 मार्च 2026 का दिन यादगार बना दिया. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भगवंत मान सरकार ने ऐसा फैसला लिया है, जिसे देश में नारी सशक्तिकरण की सबसे बड़ी पहल माना जा रहा है. वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश किए गए बजट में मुख्यमंत्री मावा-धीयां सत्कार योजना का ऐलान किया गया है. यह योजना सीधे पंजाब की करोड़ों महिलाओं के जीवन से जुड़ी है और उन्हें आर्थिक ताकत देने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है.

इस योजना के तहत पंजाब सरकार 18 साल से ऊपर की सभी योग्य महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देगी. वहीं अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह उनके बैंक खाते में दिए जाएंगे. सरकार का अनुमान है कि पंजाब की करीब 97 प्रतिशत महिलाएं इस योजना के दायरे में आएंगी. केवल सांसद, विधायक और इनकम टैक्स भरने वाली महिलाओं को इससे बाहर रखा गया है, जबकि सामाजिक सुरक्षा पेंशन लेने वाली महिलाएं भी इस योजना की पात्र होंगी.

महिलाओं से किया वादा निभाया- मान

दरअसल आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले पंजाब की महिलाओं से जो वादा किया था, उसे अब जमीन पर उतारा जा रहा है. अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जो गारंटी दी थी, उसे पूरा करने की दिशा में यह सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है. चार साल पूरे होने पर मान सरकार ने साफ संदेश दिया है कि उनकी राजनीति सिर्फ घोषणाओं की नहीं, बल्कि गारंटी पूरी करने की है.

पंजाब की राजनीति में यह फैसला इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि लंबे समय तक सत्ता में रही पार्टियों ने महिलाओं के नाम पर केवल भाषण दिए, लेकिन आर्थिक ताकत देने का साहसिक कदम नहीं उठाया. आम आदमी पार्टी की सरकार ने पहली बार महिलाओं को सीधे आर्थिक सहयोग देकर उन्हें सम्मान देने की पहल की है.

पंजाब में उत्साह का माहौल- सरकार

मुख्यमंत्री मावा-धीयां सत्कार योजना को लेकर पंजाब में उत्साह का माहौल है. गांव से लेकर शहर तक महिलाएं इसे अपने सम्मान और आत्मनिर्भरता से जोड़कर देख रही हैं. राजनीतिक संदेश भी साफ है, जो वादा किया, वह निभाया. और यही मॉडल अब देश की राजनीति में नई बहस खड़ी कर रहा है.