ब्रेकिंग
अविश्वास प्रस्ताव से पहले PM मोदी का विपक्ष पर बड़ा प्रहार! बोले- 'ओम बिरला अहंकारी उत्पाती छात्रों ... Chitrakoot School News: पढ़ाई की जगह छात्राओं से मसाज कराने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित, जांच के बा... ईरान-इजराइल जंग से नहीं महंगी होगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें! भारत सरकार का बड़ा बयान- 'हमारे पास है ते... अन्ना हजारे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी! मिडिल ईस्ट की जंग देख भावुक हुए अन्ना, बोले- 'शांति के लिए पह... अमित शाह की हुंकार! 'केदारनाथ से कन्याकुमारी तक चुन-चुनकर बाहर होंगे घुसपैठिये', जन-जन की सरकार समार... Purnia Crime News: पूर्णिया में बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, हत्या के बाद शव से रेप और फिर पेड़ से लटका... IPS Anshika Verma Wedding: आईपीएस अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, सोशल म... UPSC Result में 'हमशक्ल' नाम का खेल! 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, जानें कौन है असली अफसर... जींद में रोंगटे खड़े कर देने वाला कांड: रंग फैक्ट्री में लगी आग, बाहर से ताला लगा होने के कारण 4 महि... Bihar Politics: निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर उपेंद्र कुशवाहा का रुख साफ, बोले- JDU के अस्ति...

बिहार-बंगाल को काटकर बनेगा नया केंद्रशासित प्रदेश? पप्पू यादव के दावे पर मंत्री नित्यानंद राय ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये जवाब

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सांसद पप्पू यादव के बिहार और बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाने के आरोप को खारिज कर दिया है. नित्यानंद राय ने सोशल साइट एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से स्पष्ट कर दिया है कि बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की योजना नहीं है.

उन्होंने शनिवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए यह बात कही. नित्यानंद राय ने इस अहम मामले पर पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को भी सीधे-सीधे अपने निशाने पर ले लिया है.

दरअसल नित्यानंद राय ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शनिवार को पोस्ट किया और यह लिखा कि बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की योजना पूरी तरह तथ्य से परे है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है. मैं यह भी बताना चाहता हूं कि पप्पू यादव के ट्वीट को कोई गंभीरता से न लें. उन्होंने इस पोस्ट को पप्पू यादव के साथ टैग भी किया है.

केंद्रशासित प्रदेश बनाने के दावे को मंत्र ने किया खारिज

बता दें कि पप्पू यादव ने एक दिन पहले ही अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा था कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू कर, बिहार विधानसभा से प्रस्ताव पारित कराकर, सीमांचल और मालदा, मुर्शिदाबाद, रायगंज, दिनाजपुर आदि जिलों को मिलाकर एक केंद्र शासित प्रदेश बनाने का खेल बीजेपी करने वाली है. नीतीश कु्मार को मुख्यमंत्री पद से हटाने और राज्य में एक लेफ्टिनेंट जनरल राज्यपाल बनाने के पीछे यही खेल चल रहा है.

सांसद पप्पू यादव ने किया था ये दावा

पप्पू यादव द्वारा किए गए इसी पोस्ट के बाद अब नित्यानंद राय ने अपनी पोस्ट के माध्यम से पूरी तस्वीर को साफ कर दिया है. बता दे कि राज्य में राज्यपाल के बदले जाने और सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन किए जाने के बाद सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज हो गयी थी कि बिहार के सीमांचल के जिलों में कुछ बड़ा होने वाला है.

इसी क्रम में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट करके नए विवाद को जन्म दे दिया था. अब नित्यानंद राय ने इस पूरे विवाद पर तस्वीर को साफ कर दिया है. नित्यानंद राय के ट्वीट के जवाब में पप्पू यादव ने फिर से ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि नमस्ते बिना आग का कोई धुंआ नहीं उठता! HM तीन दिन सीमांचल में रहे,फिर बिहार में सैनिक पृष्ठभूमि का गवर्नर और बंगाल में IB के पूर्व अधिकारी को गवर्नर बनाना संदेह पैदा करता है,अगर नहीं UT बनाए तो अच्छी बात है,अगर बनाए तो हम पूरी गंभीरता से लेंगे. आर्थिक नाकेबंदी करेंगे.