ब्रेकिंग
मेकअप करना नहीं आता? कॉलेज गर्ल्स के लिए ये रहा 5 मिनट का सबसे आसान स्टेप-बाय-स्टेप मेकअप गाइड UP Voter List कब आएगी? 10 अप्रैल को जारी होगी फाइनल सूची, 84 लाख ने जमा किए Form-6 उत्तम नगर में तनाव! तरुण हत्याकांड में 8 गिरफ्तार, परिवार बोला- 'आरोपियों के घर पर चले बुलडोजर' शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने फूंका शंखनाद! बोले- 'अब चुप नहीं बैठेगा हिंदू', काशी से रायबरेली तक ... सगाई के बीच दूल्हे ने की ऐसी डिमांड कि भड़क गई दुल्हन! सास-ननद को भी सिखाया कड़ा सबक नोएडा में दिल दहला देने वाला मर्डर! कलयुगी बेटे ने पिता को लोहे की रॉड से मार डाला, आंख आई बाहर भागलपुर में दिल दहला देने वाला मर्डर! शव के किए 5 टुकड़े, कटा सिर साथ ले गए कातिल UPSC Success Story: प्रीलिम्स में फेल होने से लेकर 14वीं रैंक तक का सफर, जानें कैसे IAS बनीं सुरभि य... धराली में क्यों आया था भयंकर जलप्रलय? ISRO की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, गई थी 68 की जान उत्तराखंड ने फिर मारी बाजी! नए कानून लागू करने में देश के सभी राज्यों को पछाड़ा, बना 'टॉप स्टेट'

नोएडा में दिल दहला देने वाला मर्डर! कलयुगी बेटे ने पिता को लोहे की रॉड से मार डाला, आंख आई बाहर

उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां. घर के खर्च को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. गुस्से में कलयुगी बेटे ने पास में खड़े ट्रैक्टर की लोहे की रॉड निकालकर पिता के सिर पर कई वार किए. हमला इतना भीषण था कि पिता की मौके पर ही मौत हो गई और उनकी एक आंख तक बाहर निकल आई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान राकेश के रूप में हुई है, जो पेशे से ट्रक ड्राइवर थे. राकेश अपने परिवार के साथ एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में रहते थे. उनका बेटा सत्येंद्र ओला कैब चलाता है. बताया जा रहा है कि सत्येंद्र की हाल ही में शादी हुई थी, लेकिन शादी के बाद भी वह घर के खर्च में कोई आर्थिक सहयोग नहीं कर रहा था. इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में अक्सर कहासुनी होती रहती थी.

दोस्तों के सामने थप्पड़ पड़ा तो खो बैठा आपा

नोएडा के एसीपी थर्ड राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम राकेश अपने कुछ दोस्तों के साथ शराब पी रहे थे. इसी दौरान बेटा सत्येंद्र वहां पहुंचा. पिता ने दोस्तों के सामने ही बेटे से घर के खर्च के लिए पैसे मांग लिए. सत्येंद्र ने पैसे देने से मना किया तो दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. विवाद बढ़ने पर पिता ने गुस्से में आकर सत्येंद्र को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए.

सबके सामने थप्पड़ खाने से सत्येंद्र खुद को अपमानित महसूस करने लगा. अपमान की इसी आग में उसने पास ही खड़े ट्रैक्टर से लोहे की रॉड निकाली और पिता के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया. अचानक हुए इस जानलेवा हमले से राकेश लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

आरोपी बेटा गिरफ्तार, जुर्म कबूला

वारदात की सूचना पाकर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को जानकारी दी. मौके पर पहुंची एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्येंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.