ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...

जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया ‘हाई अलर्ट’

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी घुसपैठ के बढ़ते खतरे को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया है. खुफिया रिपोर्ट के अनुसार नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार कई नए आतंकी लॉन्चिंग पैड सक्रिय किए गए हैं, जिनके जरिए आने वाले समय में घुसपैठ की कोशिशें बढ़ सकती हैं. इस खतरे को देखते हुए सेना, बीएसएफ और पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में निगरानी और गश्त बढ़ा दी है, जबकि भीतरी क्षेत्रों में आतंकरोधी अभियान तेज कर दिए गए हैं.

सूत्रों के मुताबिक सांबा, जम्मू, राजौरी और कुपवाड़ा सेक्टर के सामने अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पार सात नए लॉन्चिंग पैड सक्रिय किए गए हैं। ये पहले से मौजूद लगभग 65 लॉन्चिंग पैड के अतिरिक्त बताए जा रहे हैं। खुफिया एजेंसियों के अनुसार पिछले करीब पंद्रह दिनों के दौरान इन नए लॉन्चिंग पैड पर करीब 50 आतंकियों को लाया गया है। इसके अलावा लगभग 150 अन्य आतंकी भी अलग-अलग लॉन्चिंग पैड पर मौजूद हैं, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी से लगभग 10 से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं.

जम्मू कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर पड़ा असर

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि पाकिस्तान में मौजूदा समय में हालात काफी तनावपूर्ण हैं और इसका असर जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर पड़ सकता है. हाल के दिनों में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने की खबरें सामने आई हैं. इसके अलावा अफगानिस्तान की ओर से पाकिस्तान के भीतर ड्रोन हमलों की रिपोर्ट भी आई हैं, जिससे क्षेत्रीय हालात और जटिल हो गए हैं. वहीं बलूचिस्तान में भी पाकिस्तान के लिए स्थिति लगातार चुनौतीपूर्ण बनी हुई है.

सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद पाकिस्तान में कई राजनीतिक और धार्मिक संगठनों ने सरकार और सेना पर अमेरिका के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का दबाव बढ़ा दिया है. ऐसे माहौल में पाकिस्तान अपनी आंतरिक समस्याओं से जनता का ध्यान भटकाने के लिए कश्मीर में तनाव बढ़ाने की कोशिश कर सकता है.

आतंकी लॉन्चिंग पैड दोबारा से सक्रिय

सूत्रों के अनुसार लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों ने पिछले कुछ समय से अपनी गतिविधियां सीमित कर रखी थीं, लेकिन अब ये संगठन फिर से सक्रिय होते दिखाई दे रहे हैं और कश्मीर में अपनी गतिविधियां तेज करने की तैयारी कर रहे हैं.बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना ने गुलाम जम्मू-कश्मीर में मौजूद सभी आतंकी लॉन्चिंग पैड को दोबारा सक्रिय कर दिया है. इसके साथ ही विभिन्न आतंकी संगठनों को अपने प्रशिक्षित कैडरों को लॉन्चिंग पैड पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अवसर मिलते ही उन्हें जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ के लिए भेजा जा सके.

इसी बीच भारतीय सेना ने हाल ही में राजौरी के भींभर गली इलाके में पाकिस्तान की ओर से की जा रही घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया. दो दिन पहले हुई इस घटना में सेना ने सतर्कता दिखाते हुए आतंकियों की घुसपैठ को सीमा पर ही विफल कर दिया. सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि यह घटना इस बात का संकेत है कि आने वाले दिनों में सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशें बढ़ सकती हैं.

खुफिया एजेंसियों ने सभी सुरक्षा बलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं. सुरक्षा एजेंसियां लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके.