ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...

हरियाणा के लाल पायलट अनुज वशिष्ठ शहीद; घर में बजनी थी शहनाइयां, अब तिरंगे में लिपटकर आएगा पार्थिव शरीर

गुरुग्राम : असम में वायु सेना का सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान कार्बी आंगलोंग जिले के पहाड़ी और जंगली इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस दुखद घटना में विमान में सवार दोनों पायलट बलिदान हो गए। लड़ाकू विमान में शहीद हुए स्क्वॉड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ गुरुग्राम में रहते थे। उनके पिता आनंद कुमार सेना में सुबेदार रह चुके हैं। अनुज ने करीब दस वर्ष पहले भारतीय वायुसेना ज्वाइन की थी।

अनुज की होने वाली थी शादी

बताया जा रहा है कि अनुज की शादी होने वाली थी और परिवार शादी तैयारियां कर रहे थे। इसी बीच वे लड़ाकू विमान क्रैश में शहीद हो गए। भारतीय वायुसेना द्वारा एक्स पर जानकारी दी गई कि Su-30 MKI लड़ाकू विमान को उड़ा रहे स्क्वॉड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुर्वेश दुरगकर शहीद हो गए हैं।

भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान सुखोई 30 के रडार से गायब होने के बाद विमान की खोज के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था। जिसमें असम के Karbi Anglog में क्रैश होने की सूचना मिली। भारतीय वायुसेना के मुताबिक लड़ाकू विमान ने असम के जोराहट से उड़ान भरी जिसका शाम करीब 7 बजकर 42 मिनट पर ATC से संपर्क टूट गया। तलाशी अभियान के दौरान विमान के असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में जोरहाट से लगभग 60 किलोमीटर दूर क्रैश होने की जानकारी सामने आई।