बड़ी साजिश नाकाम! धार्मिक स्थल को नुकसान पहुँचाने की हरकत से लोगों में आक्रोश, अज्ञात आरोपी के खिलाफ पुलिस का कड़ा एक्शन
भिलाई : भिलाई अंतर्गत सुपेला थाना क्षेत्र के शंकरपारा में अज्ञात शख्स ने धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है. जानकारी के मुताबिक अज्ञात शख्स ने धार्मिक स्थल में घुसकर तोड़फोड़ की.इस दौरान आरोपी ने धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाया, साथ ही साथ नशीला पदार्थ रखकर शुद्धता भंग करने की कोशिश की.
पुलिस मौके पर पहुंचकर कर रही जांच
घटना की जानकारी मिलते ही सुपेला पुलिस और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे. तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है. वर्तमान में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके. स्थानीय प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है.
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं
आपको बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है जब धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाया गया हो. इससे पहले भी ट्विनसिटी के धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा चुका है. खुर्सीपार इलाके के मंदिर में भी असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाया था.उस दौरान भी स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी. इसके बाद कातुलबोड में भी सतनामी समाज के धार्मिक स्थल से भी झंडा हटाने की कोशिश की गई थी.पुलिस ने इन दोनों ही मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा था.अब एक बार फिर से शंकरपारा में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई है.