ब्रेकिंग
नौकरी का सुनहरा अवसर: छत्तीसगढ़ सरकार के 'नवा बिहान' प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका, ₹18,000 तक वेतन; जा... हाहाकार! जशपुर में तेज रफ्तार का कहर: बस पलटने से बिछ गई लाशें, 25 यात्री घायल; अपनों को तलाशती रही ... बड़ी खबर: नेशनल हाईवे पर खूनी टक्कर, बलौदाबाजार के पास हादसे में 4 की मौत; अस्पताल में मची अफरा-तफरी... Bareilly Salman Suicide Case: बरेली के सलमान ने ढाबे में चाकू से रेत डाली अपनी ही गर्दन; चलती गाड़ी ... MP में जमीन विवादों पर नई व्यवस्था: संपदा पोर्टल से ऑनलाइन दर्ज होगी शिकायत, रजिस्ट्री से पहले दिखेग... बड़वानी को मिला '3D' फेम नया कप्तान; IPS पद्म विलोचन शुक्ला संभालेंगे कमान, अवैध हथियारों और चोरी पर... पूर्व विधायक अरुण वर्मा की विवादित टिप्पणी: होली को बताया 'घिनौना त्योहार', भगवान विष्णु और हिरण्यकश... MP BJP News Today: कांग्रेस से बीजेपी में आए काबिल नेताओं को मिलेगा बड़ा मौका; वीडी शर्मा ने संगठन म... बड़ी साजिश नाकाम! लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर था एमपी का यह बड़ा व्यापारी, 10 करोड़ न देने पर प... गोंगपा में बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक! पार्टी विरोधी काम करने वालों की खैर नहीं, सिवनी के इन दिग्गज पदाधि...

इफ्तार पार्टी में मच गई भगदड़! अचानक हुआ मधुमक्खियों का हमला, जान बचाने के लिए कोई टेबल के नीचे छिपा तो कोई कूदा नदी में

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर के युवा कांग्रेस नेता अंजार राइन ने रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया. इफ्तार पार्टी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बिजावर ब्लॉक के हथनी टोर क्षेत्र में उन पर और उनके साथियों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिये लोग इधर-उधर भागने लगे. कुछ तो नदी में जा गिरे. अफरा-तफरी का मंजर ऐसा था कि लोग रोजा इफ्तार को भूलकर मधुमक्खी के हमले से जहां जगह मिली वहां छुपते नजर आए.

कांग्रेस नेता ने रखा था इफ्तार का आयोजन
रमजान का महीना चल रहा है. जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे महीने रोजे रखते हैं और शाम को रोजा खोलते हैं. इस महीने जगह-जगह रोजा इफ्तार पार्टियों का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं. इसी के चलते छतरपुर के बिजावर ब्लॉक के हथनी टोर क्षेत्र में कांग्रेस नेता ने भी रोजा इफ्तार का आयोजन किया था. जिसमें उनके दोस्त शामिल हुए. लेकिन इसी दौरान मधुमखियों ने हमला बोल दिया. हमले के दौरान रोजेदार भागते दिखाई दिए, तो कुछ लोग नदी में गिर पड़े.

मधुमखियों के हमले से बचते नजर आए रोजेदार
मधुमक्खियों के हमले में कुछ लोगों को मामूली चोट आई हैं. गनीमत रही की कोई बड़ी घटना नहीं हुई. कांग्रेस नेता अंजार राइन ने बताया, ”जब वह किशनगढ़ थाना इलाके के हथनी टोर इलाके में अपने 15 से 20 साथियों के साथ रोजा अफ्तार करने गए हुए थे, तभी कुछ लोगों ने चूल्हे में आग लगा दी. जिससे धुंआ उठने लगा और वहीं पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते में पहुंचने लगा. जिसके बाद मधुमक्खियों में उन पर हमला कर दिया. जिससे उनके कुछ साथी नदी में गिर गए, तो कुछ लोग दौड़ कर अपनी जान बचा सके.”

नीमच में मधुमक्खियों के हमले में महिला की मौत
इससे पहले नीमच के रानपुर गांव में आंगनबाड़ी में खाना बनाने वाली कंचनबाई मेघवाल की मधुमक्खियों के हमले में मौत हो गई थी. आंगनबाड़ी परिसर में खेल रहे 20 बच्चों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया था, उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए सभी बच्चों को दरियों और चटाई से ढक दिया और वे खुद सामने खड़ी हो गईं थीं. कंचन बाई की उपचार के दौरान मौत हो गई थी.