ब्रेकिंग
श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर! तिरुमाला मंदिर में उगादि पर्व पर VIP ब्रेक दर्शन पर लगी रोक, जानें किन ... Chardham Yatra 2026 Registration Opens: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें केदारनाथ... Weather Update Today: पसीने छुड़ाएगी मार्च की धूप! यूपी-राजस्थान में पारा 40 डिग्री पार, दिल्ली-NCR ... Noida International Airport Status: जेवर एयरपोर्ट का रनवे और टर्मिनल तैयार: DGCA की अंतिम जांच के बा... Nancy Grewal Murder Case: मोनीप्रीत से नैंसी ग्रेवाल बनी यूट्यूबर की हत्या, निहंग सिखों से क्या था व... करिश्मा! 7 दिन बाद सलीम वास्तिक ने खोलीं आंखें: मौत को मात देकर लौटे एक्स-मुस्लिम एक्टिविस्ट, लेकिन ... "आजाद भारत या अमेरिका का गुलाम?" रूसी तेल पर मिली 30 दिन की छूट पर कांग्रेस का बड़ा हमला, मोदी सरकार... ईरान की शामत आई! अब यूएई ने खोला तेहरान के खिलाफ मोर्चा, आर्थिक घेराबंदी से हिल जाएगा ईरान का बाजार युद्ध के बीच 'ईश्वरीय' शक्ति की तलाश! व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप का प्रार्थना सभा, ईरान संकट पर ल... Raisina Dialogue 2026 New Delhi: दिल्ली में आज से 'रायसीना डायलॉग' का आगाज, जुटेंगे 110 देशों के दिग...

सपना होगा सच! हरियाणा के इन शहरों में HSVP बेच रहा है अपने सबसे प्राइम प्लॉट, 18 मार्च से शुरू होगी ई-नीलामी; जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) 18 से 21 मार्च तक आवासीय, व्यावसायिक, संस्थागत संपत्तियों और बहु-मंजिला अपार्टमेंट की ई-नीलामी आयोजित करेगा। प्राधिकरण प्रवक्ता ने बताया कि 18 मार्च को सभी जोनस की आवासीय और व्यावसायिक साइट्स (प्रेफरेंशियल), नर्सिंग होम, क्लिनिक और स्कूल साइट्स की नीलामी होगी। 19 मार्च को गुरुग्राम और रोहतक जोन के आवासीय व व्यावसायिक साइट्स (सामान्य) की नीलामी होगी।

20 मार्च को जिला फरीदाबाद, हिसार और पंचकूला के आवासीय व व्यावसायिक साइट्स (सामान्य) की नीलामी होगी। उन्होंने बताया कि 21 मार्च को प्रमुख स्थलों यानी मेजर साइट्स – व्यावसायिक, होटल, अस्पताल, संस्थागत और बहु-मंजिला इमारत स्थलों की नीलामी आयोजित की जाएगी।

ई-नीलामी नीति 19 सितंबर, 2025 में संशोधित धारा संख्या-4 के अनुसार, मेजर साइट्स के लिए अब न्यूनतम तीन ईएमडी अनिवार्य होंगे। सभी ई-नीलामी सुबह 10 बजे से शुरू होगी। स्थलों की पूरी जानकारी, नीलामी के नियम और शर्तें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है।