ब्रेकिंग
रोहतक में खूनी खेल: क्रिकेट खेलकर लौट रहे युवक की बेरहमी से हत्या; मामूली विवाद ने लिया जानलेवा मोड़ Doctor Police Clash Haryana Update: पुलिस और डॉक्टरों की 'जंग' में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था; अस्पता... UPSC रिजल्ट में चमके हरियाणा के एकांश; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM नायब सैनी ने दी बधाई Kidnapping Case Solved: पदक विजेता खिलाड़ी का काला सच! फिरौती के लिए बच्चे का किया अपहरण, पुलिस ने ज... Haryana New Tender Policy 2026: हरियाणा में ठेकेदारों की 'मनमानी' खत्म: CM नायब सैनी का बड़ा फैसला, ... पंजाब विधानसभा की कार्यवाही 8 मार्च तक मुल्तवी; रविवार को पेश होगा बजट, महिला दिवस पर हो सकते हैं बड... लुधियाना: अवैध निर्माण पर GLADA का बड़ा प्रहार; कई बिल्डिंग्स सील, अवैध कॉलोनाइजरों को गिराने की अंत... पंजाब सरपंच हत्याकांड में बड़ा खुलासा: मृतक की बेटी ने AAP विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, मची सियासी खलबल... सनसनीखेज वारदात: तलवारें लेकर सैलून में घुसे 10-15 नकाबपोश युवक, संचालक पर किए ताबड़तोड़ वार; हालत ग... Army Jawan Crime Case Punjab: छुट्टी पर आए फौजी ने मां-बाप पर ढाया कहर: पिता को गोली मारी, मां को अध...

Honeytrap Gang Exposed: हनीट्रैप गिरोह का बड़ा पर्दाफाश: महिला और पूर्व सरपंच गिरफ्तार, बड़े चेहरों को फंसाने की थी तैयारी

फाजिल्का: पुलिस ने हनीट्रैप का पर्दाफाश करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, महिला और पूर्व सरपंच भोलेभाले लोगों को अपने जाल में फंसा करा बाद में उन्हें ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करते थे। काबू किए गए आरोपियों की पहचान मंदीप कौर उर्फ ऋतु और जोगिंदरपाल सिंह उर्फ गुलाबी जोकि लाधुका से पूर्व सरपंच है। पूर्व सरपंच पर पहले भी मुकदमा दर्ज है।

पुलिस को मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से 25 हजार रुपये नकद, 2 मोबाइल फोन और एक कार बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि उनसे और पूछताछ की जा सके।

ऐसे बनाते थे शिकार

सदर थाना फाजिल्का के एसएचओ प्रगट सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि महिला व्हाट्सएप के जरिए लोगों से संपर्क करती थी। वह पहले मासूम और भोले-भाले लोगों से बातचीत कर उन्हें अपने जाल में फंसाती थी। इसके बाद उनसे मुलाकात कर उनकी तस्वीरें या अन्य सबूत जुटाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था और पैसों की मांग की जाती थी। पुलिस अब इस मामले में यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। वहीं जांच दौरान सामने आया है कि, महिला ने जलालाबाद निवासी एक व्यक्ति को अपने जाल में फंसा कर उसे ब्लैकमेल करते हुए 4 लाख रुपए की मांग की। इस दौरान जब व्यक्ति ने दोनों आरोपियों को पैसे लेने के लिए बुलाया तो पुलिस ने दोनों दबोच लिया।