ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...

शहर में सनसनीखेज डकैती: हथियारबंद बदमाशों ने सराफ के घर मचाया कोहराम, 3 करोड़ की लूट से पुलिस महकमे में हड़कंप

गुरदासपुर: आज सुबह गुरदासपुर नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर -5 में एक सराफ के निवासी पर डका पडऩे का समाचार मिला है। डाका मारने वाले निंहग बाने में थे तथा लूटमार कर सराफ की कार तथा सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए।

मौके पर जाकर इक्कठी की गई जानकारी के अनुसार नगर सुधार ट्रस्ट की जेल रोड़ पर स्कीम नंबर-5 में वरूण कुमार पुत्र मनोहर लाल सराफ के निवासी पर सुबह लगभग 8 बजे 5-6 निंहग बाने में कुछ लोग आए। उन्होने घर के बाहर कार धो रहे वरूण के ड्राईवर से कहा कि मालिक वरूण कहां है। जब वह इनको घर के अंदर लेकर गया तो आरोपियों ने घर के सभी मैंबरों पर पिस्तोलों की नोक पर काबू पा इनको बांध दिया तथा सभी को रस्सियों से बांध मुंह पर टेप लगा दी।

घर में तिजोरी में रखा सारा कैश तथा जेवर आरोपी लेकर वरूण की कार में ही सवार होकर भागने में सफल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके  पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं वरूण कुमार तथा उसका सारा परिवार बहुत ही सहमा हुआ है। सूत्रों के अनुसार निंहग बाने में आए लुटेरे घर से कैश तथा ज्यूलरी जो लूट कर ले गए है वह लगभग 3 करोड़ रूपये की है।