ब्रेकिंग
रोहतक में खूनी खेल: क्रिकेट खेलकर लौट रहे युवक की बेरहमी से हत्या; मामूली विवाद ने लिया जानलेवा मोड़ Doctor Police Clash Haryana Update: पुलिस और डॉक्टरों की 'जंग' में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था; अस्पता... UPSC रिजल्ट में चमके हरियाणा के एकांश; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM नायब सैनी ने दी बधाई Kidnapping Case Solved: पदक विजेता खिलाड़ी का काला सच! फिरौती के लिए बच्चे का किया अपहरण, पुलिस ने ज... Haryana New Tender Policy 2026: हरियाणा में ठेकेदारों की 'मनमानी' खत्म: CM नायब सैनी का बड़ा फैसला, ... पंजाब विधानसभा की कार्यवाही 8 मार्च तक मुल्तवी; रविवार को पेश होगा बजट, महिला दिवस पर हो सकते हैं बड... लुधियाना: अवैध निर्माण पर GLADA का बड़ा प्रहार; कई बिल्डिंग्स सील, अवैध कॉलोनाइजरों को गिराने की अंत... पंजाब सरपंच हत्याकांड में बड़ा खुलासा: मृतक की बेटी ने AAP विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, मची सियासी खलबल... सनसनीखेज वारदात: तलवारें लेकर सैलून में घुसे 10-15 नकाबपोश युवक, संचालक पर किए ताबड़तोड़ वार; हालत ग... Army Jawan Crime Case Punjab: छुट्टी पर आए फौजी ने मां-बाप पर ढाया कहर: पिता को गोली मारी, मां को अध...

रणजीत सिंह एनकाउंटर में नया मोड़: बिक्रम सिंह मजीठिया ने खोल दिया मोर्चा, हाई कोर्ट से की मामले की न्यायिक जांच की अपील

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब की कानून व्यवस्था और पुलिस मुठभेड़ों को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। मजीठिया ने सोशल मीडिया पर जानकारी सांझा करते हुए बताया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने रणजीत सिंह एनकाउंटर मामले में सू-मोटो नोटिस लेते हुए पंजाब के एडहॉक डीजीपी को तलब किया है।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ों ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मजीठिया ने आरोप लगाया कि पंजाब में बने “जंगल राज” को अब और नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उनके अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान के शासन काल में लोगों का कानून के राज से भरोसा लगातार कम होता जा रहा है। मजीठिया ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से अपील की है कि पंजाब के लोगों को सच्चाई बताने में मदद की जाए। उन्होंने मांग की कि मौजूदा एडहॉक डीजीपी के कार्यकाल के दौरान हुई सभी पुलिस मुठभेड़ों की जांच किसी स्वतंत्र न्यायिक या केंद्रीय एजेंसी से करवाई जानी चाहिए।

हाईकोर्ट ने डीजीपी को किया तलब
गौरतलब है कि रणजीत सिंह एनकाउंटर मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सू-मोटो लेते हुए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को समन जारी किया है। इस मामले की आज हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।