ब्रेकिंग
रिश्ते का खौफनाक अंत: यमुनानगर मर्डर मिस्ट्री सुलझी; जिसे हमसफर चुना उसी ने उतारा मौत के घाट, वजह जा... Noida Holi Liquor Sale Record: नोएडा में होली पर टूटा रिकॉर्ड, 3 दिन में गटक गए 45 करोड़ की शराब; 1.... श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर! तिरुमाला मंदिर में उगादि पर्व पर VIP ब्रेक दर्शन पर लगी रोक, जानें किन ... Chardham Yatra 2026 Registration Opens: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें केदारनाथ... Weather Update Today: पसीने छुड़ाएगी मार्च की धूप! यूपी-राजस्थान में पारा 40 डिग्री पार, दिल्ली-NCR ... Noida International Airport Status: जेवर एयरपोर्ट का रनवे और टर्मिनल तैयार: DGCA की अंतिम जांच के बा... Nancy Grewal Murder Case: मोनीप्रीत से नैंसी ग्रेवाल बनी यूट्यूबर की हत्या, निहंग सिखों से क्या था व... करिश्मा! 7 दिन बाद सलीम वास्तिक ने खोलीं आंखें: मौत को मात देकर लौटे एक्स-मुस्लिम एक्टिविस्ट, लेकिन ... "आजाद भारत या अमेरिका का गुलाम?" रूसी तेल पर मिली 30 दिन की छूट पर कांग्रेस का बड़ा हमला, मोदी सरकार... ईरान की शामत आई! अब यूएई ने खोला तेहरान के खिलाफ मोर्चा, आर्थिक घेराबंदी से हिल जाएगा ईरान का बाजार

रायपुर में यूपी के तस्कर का बड़ा गेम ओवर! 14 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

रायपुर: होली के दिन रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. रायपुर पुलिस ने भारी मात्रा में ना सिर्फ गांजा जब्त किया बल्कि आरोपी को भी गिरफ्तार किया. आरोपी कबीरनगर में गांजा बेचने के लिए घूम रहा था.

14 लाख रुपये का गांजा जब्त

क्राइम एवं साइबर पुलिस उपायुक्त स्मृतिक राजनाला ने गांजा तस्करी में मिली बड़ी सफलता के बारे में बताया. “राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस को मुखबिर से बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी की सूचना मिली. जिसके अनुसार सीता नगर गोगांव रोड अविनाश आशियाना के पीछे स्थित भाठा के पास एक व्यक्ति बैग में गांजा रखकर बेचने की फिराक में घूम रहा था. बिना देर किए कबीर नगर पुलिस साइबर यूनिट रायपुर, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मौके पर पहुंची. आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया. उसके सामान की जांच की गई.”

राजनाला ने आगे जानकारी दी कि दो सूटकेस और एक बैग की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में गांजा मिला. कबीर नगर पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार किया और गांजा जब्त किया. आरोपी के पास से लगभग 28 किलो गांजा मिला. गांजा का बाजार मूल्य लगभग 14 लाख रुपए है.

यूपी का रहने वाला है आरोपी

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अविनाश अग्रहारी बताया, जो उत्तर प्रदेश के रायबरेली का रहने वाला है. आरोपी के खिलाफ खाना कबीर नगर में धारा 20 सी नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.

मोबाइल फोन से मिल सकते हैं कई सुराग

आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है. पुलिस आरोपी से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तार से पूछताछ कर एंड टू एंड कार्रवाई करेगी. क्राइम एवं साइबर रायपुर के नेतृत्व में 10 सदस्यीय एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम का गठन किया गया है, जो फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन सोर्स पॉइंट, डेस्टिनेशन पॉइंट पर प्रभावी कार्रवाई करने के साथ ही सोर्स के बारे में जानकारी हासिल कर उसके खिलाफ एक्शन लेगी.