ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

Haridwar News: हरिद्वार में होली पर खूनी संघर्ष, 50 लोगों ने मिलकर किया हमला, इलाके में भारी तनाव

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित बिशनपुर कुंडी गांव में होली के दिन दो पक्ष भिड़ गए. होली के जश्न के दौरान मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. देखते ही देखते दो पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट शुरू हो गई. इतना ही नहीं, दोनों पक्षों की ओर से पथराव भी किया गया.

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना से इलाके में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस भी गांव में पहुंची और मामले को शांत कराया. बताया जा रहा है कि हमले में कई लोग घायल हो गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, होली खेलते समय गांव में पहले कुछ युवकों में कहासुनी हो गई. कहासुनी से शुरू हुई बहस ने कुछ ही देर में उग्र रूप धारण कर लिया. दोनों पक्षों के कई लोग आमने-सामने आ गए और अचानक लाठी-डंडे लिए हुए लोग आपस में भीड़ गए. जमकर लाठी-डंडे चलने लगे.

यह घटना गांव में ही छत पर बैठे एक युवक ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर ली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में करीब 50 से अधिक लोगों की भीड़ एक-दूसरे पर हमला करती नजर आ रही है. मारपीट के दौरान महिलाओं की मौजूदगी भी कैमरे में कैद हुई है, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

इतना ही नहीं, मारपीट की घटना के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब दोनों पक्षों की ओर से पथराव भी होने लगा. वीडियो में लोग लाठी-डंडों से हमले के बाद पथराव करते भी नजर आ रहे हैं. इस खूनी संघर्ष में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी भी दे दी गई, जबकि अन्य का उपचार जारी है.

पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है. वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल गांव में शांति का माहौल है.