ब्रेकिंग
"आंख के बदले आंख दुनिया को अंधा बना देगी..." ईरान के हालात पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, युद्ध के ... खामेनेई की हत्या पर जमात-ए-इस्लामी हिंद का बड़ा बयान: सैयद सदातुल्लाह हुसैनी ने बताया वैश्विक नियमों... "मोदी जी मुझसे इतनी नफरत क्यों?" जंतर-मंतर पर छलका केजरीवाल का दर्द, बोले- मैंने तो कुछ नहीं बिगाड़ा पुणे के 84 छात्रों की सांसें अटकीं! दुबई में फंसे, ईरान के हवाई हमलों से मची अफरा-तफरी, दहशत का माहौ... कल से चमकेगी बेटियों की किस्मत! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी 'लखपति बिटिया योजना' का शुभारंभ, मि... शर्मनाक! देश का मान बढ़ाने वाली ऋचा घोष की नागरिकता पर सवाल? बंगाल SIR लिस्ट में नाम देख भड़के लोग बंगाल में सियासी घमासान! TMC पंचायत सदस्य का नाम वोटर लिस्ट से गायब, 'बांग्लादेशी' होने के आरोप पर म... मुरादाबाद असद हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! प्रॉपर्टी और रंगदारी के चक्कर में हुई हत्या, पुलिस ने 2 ... लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात! वेज बिरयानी की दुकान के डीप फ्रीजर में मिली युवक की लाश, मंजर दे... UP में रूह कंपा देने वाली वारदात! मफलर से गला घोंटा, फिर पेट्रोल डालकर कार में जलाया; रोहित हत्याकां...

होली से पहले धमतरी के किसानों की बल्ले-बल्ले! कृषक उन्नति योजना के पैसे खातों में आए, चेक करें अपना बैलेंस

धमतरी: होली त्योहार से पहले किसानों को एक बड़ा तोहफा मिल सीएम के हाथों से मिल गया है. कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 में, धान उपार्जन करने वाले किसानों को आदान सहायता राशि वितरण हेतु धमतरी सहित जिले के सभी विकासखंडों में किसान सम्मेलन आयोजित किए गए. जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम नवीन कृषि उपज मंडी श्यामतराई, धमतरी में संपन्न हुआ.

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के बिल्हा में बटन दबाकर प्रदेश के 24 लाख 28 हजार किसानों के बैंक खातों में 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की कृषि आदान सहायता राशि एकमुश्त ट्रांसफर की. खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान बेचने वाले धमतरी जिले के 1 लाख 24 हजार 463 किसानों के खातों में 434 करोड़ 77 लाख रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे जमा हो गई.

महापौर ने कहा होली से पहले होली का त्योहार

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर नगर निगम धमतरी रामू रोहरा ने कहा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा होली से पूर्व किसानों को दी गई यह सौगात उनके लिए दीपावली जैसा उत्साह लेकर आई है. राज्य एवं केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है. उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, फसल विविधीकरण करने तथा शासकीय योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया.

धान की अंतर राशि का पैसा ट्रांसफर

पूर्व विधायक रंजना साहू ने कहा, कृषक उन्नति योजना किसानों के लिए संबल सिद्ध हो रही है. धान खरीदी की सीमा में वृद्धि तथा बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों को व्यापक लाभ मिल रहा है. किसान रूपचंद साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ के विष्णु देव सरकार ने जो घोषणा किया था 3100 रुपए में समर्थन मूल्य में धान खरीदी किया जाएगा उसके अंतर का राशि 721 और 711 रुपए ऑनलाइन के माध्यम से किसानों के खाते में ट्रांसफर हुआ, इससे किसान लोगों को बहुत से फायदा हुआ है. बोनस के रूप में एक मुफ्त राशि मिलने से किसान कुछ बड़े काम कर सकता है.

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा मोदी की गारंटी से आई खुशहाली

भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने कहा कि सरकार ने जो वादे किए थे वह वादे पूरा करने का काम माननीय मुख्यमंत्री जी ने किया. विधायक ने कहा कि सामने होली का भी त्योहार है और इस त्योहार को हमें अपने परिवार के साथ अच्छे ढंग से मानना है. उससे पहले यह बड़ा त्योहार हो गया, खाते में पैसे रहते हैं तो किसान अपने आप को मजबूत रखता है. रंजना साहू ने आगे कहा कि धमतरी “धनहा धमतरी” है और सबसे ज्यादा किस यहां पर हैं 124000 के लगभग किसानों के खाते में पैसे आए हैं और किसान भाई सरकार का धन्यवाद कर रहे हैं.