ब्रेकिंग
मर्डर मिस्ट्री का चौंकाने वाला अंत! सहारनपुर में रोहित की हत्या के पीछे निकला जिगरी दोस्त, कार में र... भिंड में दिनदहाड़े कट्टा अड़ाकर बड़ी लूट! लैपटॉप, बायोमैट्रिक मशीन और 1 लाख रुपये लेकर फरार हुए बदमा... 200 KM तक फिल्मी चेज़! महिला के जेवर लूटकर भाग रहे ईरानी गिरोह के बदमाशों को पुलिस ने ऐसे दबोचा रील का चस्का पड़ा महंगा! सोशल मीडिया पर 'फेमस' होने के लिए युवक ने कर दिया ये कांड, पुलिस ने पहुंचाय... MP Bus Strike Updates: मध्य प्रदेश में बस हड़ताल वापस, सरकार ने विवादित अधिसूचना को किया होल्ड Ujjain News: उज्जैन में लड्डू के अंदर निकला नाखून, फूड डिपार्टमेंट ने जांच के लिए भेजा सैंपल Vidisha Holi Tradition: विदिशा में 100 साल पुरानी रावजी की होली, माचिस से नहीं बंदूक की गोली से होता... दमोह में रूह कंपा देने वाली वारदात! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, सरेराह हुई हत्या से इलाके में ... Crime News: गर्लफ्रेंड की बहन से बात करने की जिद में युवक ने खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी सावधान! 'घुमाने' के बहाने 8 साल की मासूम को ले गया बुजुर्ग, फिर जो किया वो सुनकर कांप जाएगी रूह

200 KM तक फिल्मी चेज़! महिला के जेवर लूटकर भाग रहे ईरानी गिरोह के बदमाशों को पुलिस ने ऐसे दबोचा

 बालाघाट। वारासिवनी के फव्वारा चौक पर सब्जी की दुकान लगाने वाली विद्या ठाकरे को सम्मोहित कर जेवर और मोबाइल लेकर फरार होने की घटना का वारासिवनी पुलिस ने 72 घंटे के भीतर पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय ईरानी गैंग के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

आरोपितों की धरपकड़ के लिए वारासिवनी थाना प्रभारी उनि पवन यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस की टीम ने बालाघाट से नागपुर सहित अन्य क्षेत्रों में 150 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, 200 किमी तक आरोपितों का पीछा किया।

कार व करीब 4.10 लाख रुपये जब्त

आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक कार सहित करीब 4.10 लाख रुपये मशरूका की जब्ती की है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों में एक महिला व एक पुरुष है, जो नागपुर, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।

इनमें नादीर पिता तालीब जैदी (55) और जैनब पति नादीर जैदी (43) दोनों निवासी ग्राम पंचायत के पास कामठी, वर्तमान पता हुडको कालोनी जरीपटका, नागपुर शामिल हैं।

मौका पाकर सामान लेकर कार से फरार हो गए

आरोपितों ने नेहरू चौक के पास विद्या ठाकरे से पहले आंखों के डॉक्टर का पता पूछा और बातचीत शुरू की। पास खड़ी महिला को भी शामिल कर विश्वास का माहौल बनाया। बाद में परेशानियां दूर करने के नाम पर नकदी, मंगलसूत्र, कान के टॉप्स एवं मोबाइल थैले में रखवाकर फरियादी को कुछ कदम दूर भेज दिया तथा मौका पाकर सामान लेकर कार से फरार हो गए।

अज्ञात आरोपितों की तलाश शुरू

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक जोड़ी सोने के टॉप्स, एक सोने का पेंडल एक वन प्लस कंपनी का मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त हुंडई 120 कार जब्त किया है। पुलिस आरोपितों से अन्य प्रकरणों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पीड़िता की शिकायत पर वारासिवनी पुलिस ने धारा 318 (4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपितों की तलाश शुरू की।

विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी कैमरों खंगाले

पुलिस ने घटनास्थल नेहरू चौक और नगर के विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी कैमरों खंगाले। बालाघाट से नागपुर तक आरोपितों का पीछा करते हुए करीब 150 सीसीटीवी फुटेजों का सूक्ष्मता से परीक्षण किया। तकनीकी साक्ष्यों के संकलन और विश्लेषण के आधार पर आरोपितों की गतिविधियों का पता लगाते हुए बालाघाट, कटंगी एवं नागपुर रोड मे लगातार आरोपियों को ट्रैक कर पहचान की गई। सतत प्रयासों के बाद ईरानी गैंग के आरोपितों को धरदबोचा।