ब्रेकिंग
सावधान! रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, दशरंगपुर के पास ट्रेलर और कंटेनर की भिड़ंत से लगा म... Durg News: गुंडों की खबर देने वालों को ₹21,000 का इनाम, दुर्ग वैशाली नगर के बीजेपी विधायक रिकेश सेन ... होली से पहले धमतरी के किसानों की बल्ले-बल्ले! कृषक उन्नति योजना के पैसे खातों में आए, चेक करें अपना ... सागौन तस्करों पर वन विभाग का बड़ा प्रहार! बरेली और सुकली में रेड से मचा हड़कंप, लाखों के फर्नीचर जब्... किसानों के बैंक खातों में आई भारी भरकम राशि! कृषक उन्नति योजना के 578 करोड़ बलौदा बाजार में ट्रांसफर Bilaspur News: बिलासपुर के गज मोहिनी अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने पाया काबू Janakpur News: गांव को महामारी से बचाने के लिए अनोखी रस्म, जानें होली से पहले क्यों छोड़ी जाती है मु... मर्डर मिस्ट्री का चौंकाने वाला अंत! सहारनपुर में रोहित की हत्या के पीछे निकला जिगरी दोस्त, कार में र... भिंड में दिनदहाड़े कट्टा अड़ाकर बड़ी लूट! लैपटॉप, बायोमैट्रिक मशीन और 1 लाख रुपये लेकर फरार हुए बदमा... 200 KM तक फिल्मी चेज़! महिला के जेवर लूटकर भाग रहे ईरानी गिरोह के बदमाशों को पुलिस ने ऐसे दबोचा

‘हर तरफ खौफ और अफरातफरी…’ ईरान-इजरायल जंग के बीच दुबई में फंसीं पीवी सिंधु, एयरपोर्ट का मंजर सुन कांप जाएंगे आप

ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जंग शुरू हो चुकी है और इसका असर खाड़ी के कई देशों में पहुंच गया है. लगातार बरस रही मिसाइलों और बम के धमाकों के कारण ईरान और इजरायल के अलावा आस-पास के देशों में भी हवाई यातायात पूरी तरह से बंद हो गया है, जिसके चलते अलग-अलग एयरपोर्ट्स में कई लोग फंस गए हैं. यूएई में स्थिति दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट इससे सबसे ज्यादा प्रभावित है, जिसे बंद कर दिया गया है और हजारों की संख्या में लोग फंस गए हैं. इनमें ही भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु भी हैं, जो एक टूर्नामेंट के लिए ब्रिटेन जा रही थीं लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही दुबई में फंस गईं.

कई हफ्तों की धमकियों के बाद इजराय और ईरान ने शनिवार 28 फरवरी की सुबह ईरान पर अंधाधुंध हमले कर दिए. इन हमलों के बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल पर मिसाइल बरसा दीं. मगर ईरान ने इसके अलावा UAE समेत उन देशों को भी निशाना बना दिया, जहां अमेरिकी सेना के बेस मौजूद हैं. इसके चलते उसने दुबई के ऊपर भी मिसाइल दागीं, जिन्हें UAE की सेना ने ध्वस्त कर दिया.

दुबई एयरपोर्ट पर फंसी सिंधु

मगर इसका असर ये हुआ कि दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बंद करना पड़ा. दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से एक के अचानक बंद होने के कारण यहां हजारों यात्री फंस गए, जो अलग-अलग देशों को जा रहे थे. भारत की ओलंपिक मेडलिस्ट शटलर सिंधु भी इनमें से एक रहीं, जो अपनी टीम के साथ एयरपोर्ट पर ही फंस गई. वो ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए ब्रिटेन के बर्मिंघम जा रही थीं.

सोशल मीडिया पर बताया हाल

सिंधु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स में जानकारी शेयर की और खौफनाक मंजर को भी बयां किया. सिंधु ने बताया कि वो और उनकी पूरी टीम सुरक्षित हैं लेकिन सब डरे हुए हैं क्योंकि उन सबको मिसाइलों की और उन्हें ध्वस्त करने की आवाजें सुनाई दे रही हैं. उन्होंने ने साथ ही बताया कि इस जंग के जैसे वीडियो सामने आ रहे हैं, उससे भी लोग परेशान हैं और एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मची हुई है. सिंधु ने इसे आज के दौर की दुखद हकीकत बताते हुए हालात के जल्द सुधरने की उम्मीद भी जताई.