ब्रेकिंग
बंगाल फाइनल वोटर लिस्ट: कितने वोटर्स के कटे नाम? जानें ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र का पूरा हाल राज्यसभा की एक सीट पर अड़े जीतन राम मांझी, BJP को याद दिलाया वादा; बिहार NDA में बढ़ी हलचल अरविंद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में किए दर्शन, BJP पर साधा निशाना- 'बयानबाजी न करें, माफी मांगें' नोएडा STF को बड़ी कामयाबी: हिसार से गिरफ्तार हुआ 15 हजार करोड़ के GST घोटाले का मास्टरमाइंड, था 50 ह... कौन हैं यूट्यूबर सलीम वास्तिक? जिन पर गाजियाबाद में हुआ जानलेवा हमला, बेटे ने 5 के खिलाफ कराई FIR होलिका दहन 2026 की तारीख का कंफ्यूजन खत्म! सुख-शांति के लिए होली से पहले घर से निकाल दें ये अशुभ चीज... ईरान-इजराइल महायुद्ध: सऊदी अरब से लेकर रूस तक... जानें इस जंग में भारत के 5 पक्के दोस्त देंगे किसका ... आंध्र प्रदेश: कानीकाडा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 18 लोगों की दर्दनाक मौत; कई गंभीर रूप से झु... PWD मंत्री के इलाके में बड़ा एक्शन: गुणवत्ता में लापरवाही पर 2 दिन पुरानी सड़क पर अधिकारियों ने चलवा... बुरहानपुर के होली बाजार में मोदी-योगी पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

बुरहानपुर के होली बाजार में मोदी-योगी पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

बुरहानपुर : बुरहानपुर के बाजारों में होली का उत्साह छाया. 2 मार्च को होलिका दहन होंगा, इसके बाद धुलेंडी यानि रंगों का त्योहार मनाया जाएगा. इससे पहले लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. बाजारों में अबीर-गुलाल और पिचकारी की दुकानें सज गई हैं. इस बार बाजारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर वाली पिचकारी काफ़ी डिमांड में है.

पीएम मोदी का मुखौटा बच्चों में लोकप्रिय

बच्चों के लिए प्रधानमंत्री मोदी का मुखौटा भी आया है. मोदी व योगी की तस्वीर वाली पिचकारी बच्चों की पहली पसंद बन गई है. इसके अलावा सनी पाजी का हथौड़ा और एक से बढ़कर एक पिचकारियां आई हैं. इनकी जमकर बिक्री हो रही है. दुकानदारों का पूरा स्टॉक खत्म हो गया है. अब कुछ ही पिचकारियां शेष रह गई हैं. लोगों की सेहत और त्वचा का विशेष ध्यान रखते हुए दुकानदारों ने हर्बल गुलाल, रंग और पेस्ट मंगाए हैं. इससे त्वचा पर विपरीत असर नहीं पड़ेगा.

सनी देओल का हथौड़ा भी काफी पसंद

इस साल बाजारों में सनी देओल का हथौड़ा, नकली बालों के विंग और डोरेमोन, छोटा भीम सहित कार्टून वाली सामग्री ने धूम मचाई है. इन सामग्री की जमकर खरीददारी शुरू हो गई है. बच्चे अपने माता-पिता के साथ पहुंच रहे हैं. इसके अलावा बाजारों में फूलों से निर्मित रंग और गुलाल मुहैया कराए गए हैं. इस बार युवाओं और बच्चों के लिए आकर्षक पिचकारियों और रंगो की भरमार है. यही वजह है कि बच्चों से लेकर युवाओं तक में इन पिचकारियों और रंगो को खरीदने की होड़ मच गई है.

ईको फ्रेंडली कलर भी डिमांड में

व्यापारी दीपक रामचंदानी ने बताया “इस बार पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी सहित सनी देओल की तस्वीर वाली पिचकारियां डिमांड में हैं. बच्चों ने सबसे ज्यादा नेताओं की पिचकारियां खरीदी हैं. इन पिचकारियों की बाजारों में ज्यादा मांग है. अब कुछ ही स्टॉक बचा है. पर्यावरण को देखते हुए इको-फ्रेंडली रंग, गुलाल और पेस्ट उपलब्ध है.” ग्राहक मोहित ख़ैरे ने बताया “मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी की तस्वीर वाली पिचकारी खरीदी है.”