ब्रेकिंग
Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि... Basti Rape Case: यूपी में दरिंदगी की हद पार, बच्चों के सामने महिला से रेप, तंग आकर की आत्महत्या Avimukteshwaranand Saraswati News: जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले बोले- 'वो प्रयास करेंगे हमें न्याय... Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब केस में बरी होने पर भावुक हुए केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के गले लगकर ... Gurugram Crime News: ऑटो ड्राइवर नेपाली युवती को जबरन ले गया कमरे पर, गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार South Movie Box Office: 'टॉक्सिक' से क्लैश के बावजूद इस साउथ हीरो की फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए 80 ... WhatsApp New Rule 1 March: बिना सिम नहीं चलेगा व्हाट्सएप, सरकार का सख्त फैसला और आप पर असर Malaika Arora Fat Burning Exercise: बिना जिम जाए वजन कम करने का सबसे असरदार तरीका

Double Suicide Case: देवर-भाभी ने एक साथ उठाया खौफनाक कदम, इलाके में फैली सनसनी

देवर-भाभी द्वारा खौफनाक कदम उठाने का मामला सामने आया है। चंडीगढ़ के सेक्टर-41 के बुटेरला गांव में एक युवक और एक युवती के शव बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने आत्महत्या की है। घटना की जानकारी मिलते ही लोकल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में मृतकों की पहचान नगमा (32 वर्ष) और मुस्लिन (35 वर्ष) के रूप में हुई है।

ये दोनों रिश्ते में देवर-भाभी लगते हैं। हालांकि दोनों के आपसी संबंधों की बात भी कही जा रही है, लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी भी तरह से इसकी पुष्टि नहीं की है। यह भी बताया जा रहा है कि मृतक नगमा का पति एक हफ्ते से शहर से बाहर गया हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों देवर भाभी से कोई भी फोन नहीं उठा रहा था, जिसके चलते पति ने अपने दोस्त को घर भेजा। इस दौरान दोस्त ने घर में दोनों देवर-भाभी के शव देखे तो तुरन्त पुलिस को इसकी सूचना दी। उसने बताया कि, युवक फंदे से लटका था और महिला का शव जमीन पर पड़ा था। दोनों ने यह भयानक कदम क्यों उठाया, इसके असली कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

मौत के असली कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की एक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया और वहां से जरूरी सबूत इकट्ठा किए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और पूरी जांच पूरी होने के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी।